योगी सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर रेनुकूट नगर पंचायत द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया
(आबिदा उर्फ जूही खान)
रेनुकूट/सोनभद्र - प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर नगर पंचायत रेणुकूट सभा कक्ष में माननीय शारदा खरवार उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में मिशन व्यापारी कल्याण पीएम सवनिधि, मिशन शक्ति, मिशन रोजगार, मिशन श्रमिक कल्याण इत्यादि विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई एवं सरकार के अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई माननीय शारदा खरवार द्वारा अपने संबोधन में प्रदेश की उपलब्धियों को बताते हुए यह कहा गया कि वर्षों में जो नहीं हो पाया वर्तमान सरकार ने 4 वर्षों में कर दिखाया उक्त अवसर पर पीएम सवनिधि के लाभार्थी रेहड़ी,पटरी,ठेला व्यापारी नगर पंचायत के माननीय सदस्यगण माननीय स्थानीय जनपद जनप्रतिनिधि स्थानीय बैंक के प्रतिनिधि व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रेणुकूट तथा समस्त कर्मचारीगण एवं भारतीय जनता पार्टी के अन्य पदाधिकारी राज वर्मा,मनोज त्रिपाठी, हेमंत,राम जयसवाल,अरुण सिंह व आशीष मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे ।
(डा0 अनीता शुकला)
अधिशासी अधिकारी
नगर पंचायत,रेनुकूट
सोनभद्र
0 Response to "योगी सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर रेनुकूट नगर पंचायत द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया"
एक टिप्पणी भेजें