सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
सोनभद्र-गांव में धधक रही जहरीली शराब की भठ्ठीया

सोनभद्र-गांव में धधक रही जहरीली शराब की भठ्ठीया

(क्राइम ब्यूरो/सुभाष पाण्डेय)

                                 (डेेमो पिक)

सोनभद्र - उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब पीकर मरने वालों के बाद जब से योगी सरकार ने शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए हैं , उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है लेकिन सोनभद्र जिले में जहां एक तरफ पुलिस ताबड़तोड़ अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है तो वही गांव देहात में जहरीली शराब की भठ्ठीया धधक रही है एसपी ने साफ निर्देश दिए हैं कि अवैध शराब का कारोबार करने वाले तस्करों को किसी भी सूरत में न बक्शा जाए और इन पर कठोरतम कार्यवाही की जाए लेकिन स्थानी पुलिस इस मामले पर सक्रिय दिखती नजर नहीं आ रही है जिसका आलम यह है कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तिलौली,बघुवारी , बहुआर रघुनाथपुर , बसौली समेत दर्जन भर कई गांव एेसे है जहा पर जहरीली शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है देर रात में शराब की भठ्ठीया धधकने लगती हैं और रात भर जहरीली शराब बनाई जा रही है इसी तरह रायपुर थाना क्षेत्र के गोटीबाध, सरईगढ़ ,आमडीह, झड़पी, झरपा और चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी, मीतापुर, करगरा, सलखन, बेलछ, रुदौली, अवई गाँव मे जहरीली शराब की भठ्ठीया धधक रही हैं और लोग जहरीली शराब का कारोबार बेखौफ तरीके से करते नजर आ रहे हैं

0 Response to "सोनभद्र-गांव में धधक रही जहरीली शराब की भठ्ठीया"

एक टिप्पणी भेजें