अनपरा-विवाद को लेकर लोगो ने किया जानलेवा हमला
होली के दिन दोपहर राजू गौड़ अपने पिता शिव खेलावन के साथ अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था तभी पड़ोसी सन्तोष गुप्ता बाइक सवार होकर तेज रफ्तार में गुजरते दौरान बाहर बैठे शिव खेलावन के पैरों पर चढ़ा दिया जिसके बाद राजू गौड़ द्वारा गाड़ी आराम से चलाने को कहा गया !
इस दौरान सन्तोष गुप्ता गाली गलौज देते हुए चलते बना दस मिनट बाद पड़ोसी रांची बस्ति से दर्जनो से अधिक सँख्या में राजू गोड़ के घर पर लाठी डंडे हाँकी धार दार हथियारों के साथ पहुच राजू गौड़ सहित परिवार के सदस्यों पर अचानक हमला बोल दिया !
मार पीट के दौरान रवि शंकर गुप्ता (कल्लू)और बड़ा भाई सन्तोष गुप्ता द्वारा राजू गौड़ सहित पत्नी भाई पर धार दार चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया !
घण्टो देर तक हुए विवाद के दौरान शोर शराबा को लेकर पड़ोसियों द्वारा बीच बचाव करते हुए डायल112 पुलिस को सूचना दिया गया मौके पर पहुँची पुलिस ने माहौल को देखते हुए अनपरा पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुँची अनपरा पुलिस को देखकर हमलवार मौके से फरार हो गये जबकि एक हमलावर रविशंकर गुप्ता उर्फ कल्लू को पुलिस ने मौके से धर दबोचा!
जिसके बाद पीड़ित परिवार ने अनपरा थाना में लिखित तहरीर देकर न्याय व उचित कार्यवाही करने के साथ ही अपना और अपने परिवार सहित सहयोगी पड़ोसियों की जाल माल की सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई ! कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह मामले को गम्भीरता से लेकर मामले की जांच कर कार्यवाही में जुटे है !
आस-पास के पड़ोसियों ने बताया कि रवि शंकर गुप्ता उर्फ कल्लू व सन्तोष गुप्ता मनबढ़ दबंग लोगो मे से एक है हमेशा मोहल्ले में लोगो से वाद विवाद कर गैंग के माध्यम लोगो से मारपीट कर अपना शिकार बनाने काम करते आ रहा है !

0 Response to "अनपरा-विवाद को लेकर लोगो ने किया जानलेवा हमला "
एक टिप्पणी भेजें