सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
अपडेट"सोनभद्र-युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

अपडेट"सोनभद्र-युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

( ब्यूरो क्राइम - सुभाष पांडेय )

यूपी के सोनभद्र में आज रात एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई हत्या की जानकारी जब सुबह मां को हुई तो शोर शराबा किया और गांव के लोग मौके पर जुट गए लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई उधर मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए और पूछताछ करने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन कर दिया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा ! 



जहां एक तरफ पूरे देश में होली के उत्सव का माहौल रहा और लोग आपसी भाईचारे और प्रेम का रंग लगाकर त्यौहार को हंसी खुशी मना रहे थे तो वही उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी में आज सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत अवस्था में शव पड़ा हुआ मिलने से गांव में सनसनी फैल गई बताया जा रहा है कि सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी निवासी मृतक राजू पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ कल होली खेलकर शाम अपने घर गया और खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया उसकी मां भी बगल वाले कमरे में सो गई लेकिन आज सुबह जब राजू की  मां राजू को जगाने के लिए पहुंची तो राजू का शव उसके कमरे में क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ था उसकी मां ने शोर शराबा किया और गांव के लोग मौके पर जमा हो गए लोगों ने मामले की जानकारी रायपुर थाने के पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई उधर मामले की जानकारी एसपी अमरेंद्र प्रसाद को हुई तो एसपी भी एडिशनल एसपी और सीओ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया पुलिस ने राजू के मां की

तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है वहीं मौके पर पहुंचे एसपी ने टीमों का गठन कर दिया है और जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कह रहे हैं ! अभी तक पुलिस की पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार राजू की शादी आज के 8 साल पूर्व हुई थी जिसमें उसके दो बच्चे भी हैं लेकिन उसकी बीवी किसी कारणवश अब अपने मायके रहती है

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि आज सुबह एक युवक का उसके ही कमरे में शव मिलने की जानकारी हुई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हम भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किए मृतक युवक के मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर टीमों का गठन कर दिया गया है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा !

0 Response to "अपडेट"सोनभद्र-युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या"

एक टिप्पणी भेजें