जिले में ड्रोन से अवैध शराब की भट्टियां तलाश रही पुलिस
- आदेश पर गांव-गांव चल रहा अभियान पुलिस उड़ा रही ड्रोन कैमरा
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और होली के त्यौहार को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए शासन से लेकर प्रशासन तक तैयारियां जोरों पर हैं। अपराध की राजधानी कहे जाने वाले मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस को शराब की तस्करी और कसीदगी का डर सता रहा है। यही कारण है कि इन दिनों मुजफ्फरनगर पुलिस ड्रोन से खेतों में शराब की भट्टियां तलाश रही है।
- अवैध शराब बेचने वाले रहें सावधान, गैंगस्टर एक्ट लगाकर संपत्ति जब्त करने की तैयारी में योगी सरकार
एसएसपी ने होली पर्व और पंचायत चुनाव में अवैध शराब की बिक्री की आशंका जताते हुए सभी थानाध्यक्षों को साफ कह दिया कि यदि उनके इलाकों में शराब की कसीदगी होती मिली तो कार्रवाई होगी। एसएसपी के इस फरमान के बाद सभी थानाप्रभारी अलर्ट मोड़ पर दिखाई दे रहे हैं। सुबह शाम थाना पुलिस कच्ची शराब बनाने व बेचने की आशंकाओं के साथ ड्रोन लेकर गांव-गांव खेत-खेत घूम रही है।
- होली और पंचायत चुनाव के लिए बंद फ्लैट में बनाई जा रही थी शराब
इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि मुजफ्फरनगर के कई गांव ऐसे हैं जहां शराब की भट्टियां चलती हैं। चुनाव या होली के त्यौहार पर अवैध में कच्ची और जहरीली शराब का इस्तेमाल ना हो इसलिए जिले में अभियान चलाया गया है। तितावी, खतौली, भोपा, पुरकाजी, चरथावल आदि थाना क्षेत्रों में गांव-गांव जाकर पुलिस ने ड्रोन कैमरा उड़ा कर चेकिंग की। कोतवाली क्षेत्र जानसठ कोतवाली क्षेत्र के साथ-साथ गोरा कला थाना क्षेत्र के जंगलों में ड्रोन कैमरा से चेकिंग की गई !
0 Response to "जिले में ड्रोन से अवैध शराब की भट्टियां तलाश रही पुलिस"
एक टिप्पणी भेजें