सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
अपना दल एस अनुप्रिया पटेल के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया

अपना दल एस अनुप्रिया पटेल के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया

(आबिदा उर्फ जूही खान)

सोनभद्र- रावटसगंज में अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्षा माननीय अनुप्रिया पटेल का आगमन हुआ जिसमें सोनभद्र के कार्यकर्ता बड़ी एवं छोटी इकाई के सारे पदाधिकारी बड़ी संख्या में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ उपस्थित रहे सोनभद्र की धरती पर अनुप्रिया पटेल का यह प्रथम आगमन था और रावटसगंज रामलीला मैदान में यह जिला कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया जहां पर भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे !

इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सत्यनारायण पटेल दुद्धी विधायक हरिराम चेरो सोनभद्र सांसद पकौड़ी लाल कोल महिला मंच अध्यक्षा ममता विश्वकर्मा शीला दुबे जिला सचिव एवं जिला मीडिया सचिव जूही खान दिनेश बीआरजी प्रभारी रमाशंकर पटेल प्रदेश अध्यक्ष माननीय जमुना प्रसाद सरोज भी मौजूद रहे तथा कार्यक्रम अन्त तक सराहनीय रहा अन्त मे लोकप्रिय अध्यक्षा अनुप्रिया पटेल जी ने सभी को करोना से बचने  एवम् हर व्यक्ति को मास्क पहन कर रहे यह सलाह दी ।

इस दौरान मंच पर अनुप्रिया पटेल ने अखिल भारतीय न्यायिक सेवा व ओबीसी मंत्रालय के गठन की मांग करते हुए कहा- न्यायिक सेवा के गठन से सभी वर्गों का होगा उचित प्रतिनिधित्व

-अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश और कहा- प्रदेश के सबसे बड़े आदिवासी बहुल जनपद में पंचायत की सबसे बड़ी कुर्सी पर पार्टी का सिपाही बैठेगा

-राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में अनुप्रिया पटेल ने पंचायत चुनाव में शत-प्रतिशत सीटें जीतने का किया आह्वान

“लोकतंत्र के सभी स्तंभों में यहां के आदिवासी भाइयों, दलित, पिछड़े समेत सभी वर्गों की समान हिस्सेदारी होनी चाहिए, यही सामाजिक न्याय है। न्यायपालिका में ओबीसी, एससी-एसटी का उचित प्रतिनिधित्व होना चाहिए। इस बाबत अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का गठन अवश्य होना चाहिए। ताकि आदिवासी, दलित, पिछड़ों समेत सभी वर्ग के मेधावी बच्चों की भी न्यायपालिका में उचित हिस्सेदारी हो।

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने रविवार को राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आयोजित “जिला कार्यकर्ता सम्मेलन” में यह मांग की।

श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि देश की लगभग 60 फीसदी आबादी अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आती है। लेकिन इस आबादी से संबंधित समस्याओं का निवारण सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के जरिए किया जाता है। मंत्रालय के पास अन्य कई विभाग हैं, जिसकी वजह से पिछड़ों के साथ पूरी तरह से न्याय नहीं हो पाता है। 

अत: पिछड़ों की समस्याओं के निदान के लिए ओबीसी मंत्रालय का गठन जरूरी है। इस बाबत हमने पिछले महीने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में आयोजित सर्वदलीय बैठक में पिछड़ा वर्ग मंत्रालय एवं अखिल भारतीय न्यायिक सेवा के गठन की मांग की थी। 

- पिछड़ों का कट-ऑफ ज्यादा आना चिंतनीय

श्रीमती पटेल ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 2019 सिविल सर्विसेज एक्जाम में पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों का कट-ऑफ सामान्य वर्ग से ज्यादा आने पर चिंता जताते हुए कहा कि यह बहुत बड़ी विसंगति है। 

इसे दूर करना जरूरी है जो वर्ग सामाजिक,आर्थिक एवं शैक्षणिक तौर पर पीछे हैं, उसी वर्ग के बच्चों को सामान्य वर्ग के कट-ऑफ से ज्यादा अंक लाना दु:खद है। इन ज्वलंत मुद्दों को हम सभी को हर गांव, चौक-चौराहों पर उठाने की जरूरत है। 

- हर सीट पर जीत सुनिश्चित करनी है पटेल

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मेरे पूज्य पिता यश:कायी डॉ.सोनेलाल पटेल जी ने हाशिए पर खड़े व्यक्ति को सामाजिक व आर्थिक तौर से मजबूत करने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके हक-हुकूक के लिए उन्होंने प्रदेश के हर गांव-कस्बे का दौरा किया। 

आपके अधिकारों के लिए उन्होंने जो अभियान शुरू किया था, आज उसे उनकी बेटी के तौर पर मैं निरंतर आगे बढ़ा रही हूं। आज प्रदेश के सर्वाधिक आदिवासी बहुल जनपद सोनभद्र से संसद में आपकी मजबूत आवाज उठाने वाले आदरणीय पकौड़ी लाल कोल अपना दल (एस) के सिपाही हैं। जनपद की समस्याओं को विधान सभा में उठाने वाले हमारे ऊर्जावान दुद्धी विधायक हरीराम चेरो भी अपना दल (एस) के एक कर्मठ सिपाही हैं। आज मैं जनपद की पंचायती राज की सबसे बड़ी कुर्सी पर आप सबके बीच के भाई को बिठाने के लिए सहयोग मांगने आई हूं और मुझे आशा है कि आप मुझे निराश नहीं करेंगे।

श्री मति पटेल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव हम सबके लिए लिटमस टेस्ट है। इस अवसर पर श्रीमती पटेल ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। 

- हर बूथ होगा मजबूत

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सोरांव के विधायक डॉ. जमुना प्रसाद सरोज ने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन पर तेजी।का।काम चल रहा है। हर बूथ को मजबूत किया जा रहा है। पंचायत चुनाव में हम हर सीट पर जीतेंगे। सोनभद्र के माननीय सांसद पकौड़ी लाल कोल ने कहा कि हमें शत-प्रतिशत सीटें जीतकर अपनी नेता की झोली में डालना है। दुद्दी से विधायक हरीराम चेरो ने कहा कि पंचायत चुनाव 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमी फाइनल है आप सबको पंचायत चुनाव में पूरी दमदारी से उतरना है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता ‘वन बूथ-10 यूथ’ के लक्ष्य को पूरा करने की होनी चाहिए तभी हम पंचायत चुनाव में मजबूत स्थिति में होंगे।

- सम्मेलन की अध्यक्षता

जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने की संचालन मुकेश पटेल ने किया सम्मेलन को राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रताप सिंह,सचिव राघवेन्द्र प्रताप सिंह,कार्यसमिति सदस्य दिनेश बियार,जिला संगठन प्रभारी रमाशंकर पटेल, किसान मंच के राष्ट्रीय सचिव जीउत नारायण पटेल, प्रदेश महासचिव अरबिंद पटेल, युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक राहुल प्रकाश कोल, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु,अंजनी पटेल, अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश सचिव महताब आलम, छात्र मंच के प्रदेश सचिव रविन्द्र यादव आदि ने भी संबोधित किया।

0 Response to "अपना दल एस अनुप्रिया पटेल के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया"

एक टिप्पणी भेजें