सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
अनपरा-रेनुसागर चौकी में तैनात दो आरक्षी को दी गयी भावभीनी विदाई

अनपरा-रेनुसागर चौकी में तैनात दो आरक्षी को दी गयी भावभीनी विदाई

दीपू शर्मा/जगरनाथ बैसवार/विशाल जयसवाल/अनपरा/सोनभद्र-कोतवाली अनपरा क्षेत्र के रेनुसागर चौकी में तैनात आरक्षी मनीष सिंह,योगेंद्र यादव का स्थानांतरण गैर जनपद होने पर शनिवार शाम को रेनुसागर चौकी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो लोगो ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर उनके कार्यकाल की प्रशंसा की और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी। 
बता दें कि दोनों आरक्षी का जनपद सोनभद्र से गैर जनपद मिर्जापुर के लिए स्थानांतरण हो गया है। इसी को लेकर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर का0मनीष सिंह,का0योगेंद्र यादव ने कहा कि सरकारी नौकरी में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है और इससे सभी को रूबरू होना है।हम जहा भी रहेंगे हमेशा जनता के लिए पूरी ईमानदारी निष्ठा से कार्य किया जाएगा !

चौकी प्रभारी वंश नरायण रॉय,का0अखिलेश तिवारी,का0 सरवन कुशवाहा सहित उपस्थित लोगो ने उनके कार्यकाल की जमकर सराहना की और इसके बाद उन्हें फूल मालाओं से लादकर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया और भावभीनी विदाई दी।
इस दौरान पत्रकार दीपक सिंह,पत्रकार गोबिंद मिश्रा,प्रमोद शुक्ला,बंशी वैश्य,अनपरा व्यापार मंडल अध्यक्ष नितेश सिंह चौहान,अजय श्रीवास्तव,कृष्णा सिंह,अभय सिंह,राकेश बैसवार,पप्पू बैसवार,राहुल जी गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


0 Response to "अनपरा-रेनुसागर चौकी में तैनात दो आरक्षी को दी गयी भावभीनी विदाई "

एक टिप्पणी भेजें