आगमी त्यौहार में शांति व्यवस्था को लेकर शक्तिनगर थाना प्रभारी ने बुलाई पीस कमेटी की बैठक
मनोज कुमार सोनी/उमेश सागर/शक्तिनगर/सोनभद्र-आगामी होली व शब्बे बरात के त्यौहार को लेकर को लेकर सोनभद्र एसपी समेत सीओ पिपरी के आदेशानुसार आज शक्तिनगर थानां प्रभारी निरीक्षक मिथलेश मिश्रा द्वारा पीस मीटिंग बुलाई गई। पीस मीटिंग में क्षेत्र के तमाम समाज से जुड़े लोगों समेत तमाम लोगों को बुलाया गया। इस दौरान मीटिंग में शक्तिनगर क्षेत्र से लेकर बीना, बासी तक के लोग पीस मीटिंग में उपस्थित हुए। मीटिंग की अध्यक्षता मुख्य रूप से थानां प्रभारी निरीक्षक मिथलेश मिश्रा व विशिष्ट रूप से एसआई संतोष यादव द्वारा की गई। इस दौरान मीटिंग में आए लोगों से आगामी त्यौहार को लेकर तमाम जानकारी लेते हुए अशांति समेत शरारती व्यक्तियों के बारे में जानकारी लेते हुए त्यौहार में किसी प्रकार की दिक्कत व समस्या के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई साथ ही साथ होलिका दहन स्थानों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई वहां पर भी संभावित रूप से आने वाली समस्या का भी निस्तारण किया जा सके।इस दौरान उपस्थित वेद प्रकाश मिश्रा, प्रमोद तिवारी, प्रशांत श्रीवास्तव, शिव कुमार सिंह, मोहन गुप्ता, बृजेश कुमार सिंह, विजय कुमार गुप्ता, अयोध्या प्रसाद गुप्ता, केसी शर्मा, शांति देवी, राम किशुन, प्रिंस कुमार जयसवाल, हाजरा बेगम, योगेंद्र सिंह पटेल, नेहाल अहमद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।



0 Response to "आगमी त्यौहार में शांति व्यवस्था को लेकर शक्तिनगर थाना प्रभारी ने बुलाई पीस कमेटी की बैठक"
एक टिप्पणी भेजें