सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
सोनभद्र-बिजली विभाग ने उपभोगताओं का शोषण किया तो होगा बड़ा आंदोलन - डॉ रवि गोंड़ बड़कू

सोनभद्र-बिजली विभाग ने उपभोगताओं का शोषण किया तो होगा बड़ा आंदोलन - डॉ रवि गोंड़ बड़कू

- बिजली विभाग ने उपभोगताओं का शोषण किया तो होगा बड़ा आंदोलन - डॉ रवि गोंड़ बड़कू 

अनपरा/सोनभद्र- प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना की शुरुवात विशेष रूप से गरीब परिवारों को बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए शुरुवात की गई थी जिसमे बड़ी संख्या में लापरवाही सामने आई है । ओबरा विधानसभा के ग्राम कुलडोमरी पाटी और डडीहरा के सैकड़ो ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता संजय मौर्या और समाजवादी पार्टी से ओबरा विधानसभा प्रत्याशी रहे डॉ रवि गोंड़ बड़कू जी के नेतृत्व में बिजली विभाग के लापरवाही के के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए बड़ी संख्या में अधिशासी अभियंता कार्यालय विद्युत विभाग पिपरी का घेराव कर समस्या समाधान की मांग की है!

ग्रामीणों ने बताया की सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त बिजली दिये जाने के नाम पर ठेकेदार द्वारा आधार कार्ड लेकर बिजली मिटर लगा देने के बाउजूद आजतक बिजली नही दिये जाने और जिन उपभोगताओं को बिजली मिली उन्हें बिजली कनेक्शन मिलने के समय से ज्यादा समय का बिजली बिल भेज दिये जाने का आरोप लगाया है ।

डॉ रवि गोंड़ बड़कू और संजय मौर्या जी ने सैकड़ो ग्रामीणों के साथ अधिशासी अभियंता पिपरी को मांग पत्र देकर जल्द से जल्द समस्या समाधान किये जाने की मांग की है । सामाजिक कार्यकर्ता संजय मौर्या ने कहा कि भाठ क्षेत्र अति पिछड़ा क्षेत्र है जहाँ गरीब आदिवाशी बड़ी संख्या में निवास करते है बिजली विभाग द्वारा बिना बिजली कनेक्शन के मीटर लगा देना और जहाँ कनेक्शन है वहाँ ज्यादा बिल भेज देना न्यायपूर्ण नही है !

जल्द समस्या का समाधान नही हुआ तो ग्रामीणों के साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा वही समाजवादी पार्टी के ओबरा विधानसभा से प्रत्याशी रहे डॉ रवि गोंड़ बड़कू ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा बिना खंबे गड़े बिना बिजली बिना विद्युतीकरण मीटर लगा देना कनेक्शन चालू कर देना बिल भेजना बढ़ा हुआ बिल भेज देना लोड बढ़ा देना ये मामला नया और सिर्फ कुलडोमरी का ही नही है बल्कि सागरदह रणहोर जोगेन्द्रा पनारी कुलडोमरी पाटी सहित म्योरपुर के डडीहरा तक है जो क्षेत्र भ्रमण के दौरान सामने आते रहे है जहाँ के गरीब जनता मुफ्त बिजली के नाम महीनों बीत जाने के बाद भी बिजली के दर्शन नही कर पाये और बिल भुगतान का समस्या झेल रहे है लेकिन फिर भी बिजली विभाग द्वारा समस्या का समाधान करने में लापरवाही दुर्भाग्यपूर्ण है !

भाजपा सरकार में जितना कार्य होर्डिंग पोस्टर के माध्यम से जनता को दिखाया जा रहा है वास्तव में धरातल पर उसका आधा भी नही हुआ है मुफ्त बिजली की सौभाग्य योजना हो या मुफ्त गैस की उज्वला योजना या घर घर शौचालय सभी योजनाये सिर्फ कागज़ पर या होर्डिंग पोस्टर पर चमक रही है आम जनमानस को इन योजनाओं से लाभ कम नुकशान व परेशानी ज्यादा हो रही है बिजली विभाग को ग्रामीण व भाठ क्षेत्रो में चौपाल लगाकर गरीबो की समस्या सुन समाधान करना चाहिये । 

मांग पत्र देने वालो में मुख्य रूप से सपा नेता अनिल कुशवाहा जिला सचिव भोला निषाद संत कुमार यादव रामबिलास यादव हृदय नारायण खरवार गोरख खरवार, पप्पू खरवार , ननकू, महात्मा जी हृदय नारायण खरवार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे ।

0 Response to "सोनभद्र-बिजली विभाग ने उपभोगताओं का शोषण किया तो होगा बड़ा आंदोलन - डॉ रवि गोंड़ बड़कू "

एक टिप्पणी भेजें