महिला दिवस के अवसर पर महिला सोन सशक्तिकरण संस्था द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया
(आबिदा उर्फ जूही खान)
रेनुकूट/सोनभद्र- पिपरी नगर पंचायत के कल्याण मंडप मे महिला सोन सशक्तिकरण संस्था द्वारा भव्य कार्य क्रम का आयोजन किया गया, जिसके तत्वावधान मे अन्तरराष्ट्रीय महिला सम्मान दिवस पर विशेष कार्यक्रम भारतीय परिवेश मे महिलाओ का दायित्व के विषयक पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमे मुख्य रूप से संस्था के पदाधिकारी -संस्थापक -ह्रदय लाल श्रीवास्तव,प्राथमिक - बलबीर सिंह,अध्यक्ष पुष्प लता यादव (रूबी यादव ) अध्यक्ष - महिला सोन सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे रेणुकूट नगर पंचायत की अध्यक्षा निशा सिंह, एवम् पूर्व दुद्धि विधायक रूबी प्रसाद, बिन्दु गिरी सपा नेता अमरेन्द्र सिंह,पिपरी नगर पंचायत के अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह तथा समाज के चौथे स्तंम्भ पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे!जिसमे जी के मानी मदान,अशोक सिंह,वरिष्ठ पत्रकार शेख जलालुद्दीन, मस्तराम मिश्रा, महिला पत्रकार जूही खान सहित तथा व्यापार मंडल की अध्यक्षा बिन्दु गिरी को आधुनिक समाचार की महिला पत्रकार जूही खान द्वारा पुष्प गुच्छा देकर सम्मानित किया गया साथ ही सभी पत्रकारो को सम्मानित भी किया गया जुही खान को पुर्व विधायक रूबी प्रसाद के करकमलो द्वारा सम्मानित किया गया।




0 Response to "महिला दिवस के अवसर पर महिला सोन सशक्तिकरण संस्था द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया"
एक टिप्पणी भेजें