सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का अयोध्या दौरा राम मंदिर के निर्माण पर बोले आज मन हुआ प्रसन्न बचपन में की गई परिकल्पना आज सच साबित हुई

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का अयोध्या दौरा राम मंदिर के निर्माण पर बोले आज मन हुआ प्रसन्न बचपन में की गई परिकल्पना आज सच साबित हुई

REPORT - RAHUL SHARMA

PLACE-AYODHYA 

- राम नगरी पहुंचे डिप्टी सीएम दिनेश डॉक्टर दिनेश शर्मा का बयान इस बार बंगाल में गूंजेगा जय श्री राम

मन प्रसन्न है जिसकी परिकल्पना की थी बचपन मे जोर से नारा लगाते थे रामलला आएंगे हम मंदिर वहीं बनाएंगे। वह  परिकल्पना साकार होने जा रही है।राम लला की खुदी हुई बुनियाद को देखा तो मन शुभकामनाओं में सुप्रीम कोर्ट के प्रति कृतज्ञ भाव अंतर्मन में गुजने लगे अयोध्या अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बन कर आए। 

मुख्यमंत्री की कल्पना राम नगरी के चारों तरफ पुलों का निर्माण और सड़क का निर्माण सीवरेज और स्मारकों का मंदिरों के जीर्णोद्धार का सरयू तट के सौंदर्यीकरण का रामलला की विशालकाय प्रतिमा का कार्य जल्द होने वाला है।भगवान से प्रार्थना की है अयोध्या में जल्द ही श्री राम विश्वविद्यालय की स्थापना भी हो निजी क्षेत्रों में लोगों से गुजारिश की है कि रामायण रामचरितमानस और अन्य ग्रंथों पर विभिन्न भाषाओं में लिखी गई रामायण के शोध का अध्ययन केंद्र बन जाए। भारतवर्ष के तमाम समाचार पत्रों में लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश में शैक्षिक क्रांति आई है।

हमने पाठ्यक्रमों का परिवर्तन किया है जो आजादी के बाद से चलता आया था।माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में 248विद्यालयों का 4 साल के अल्प अवधि में हुआ है निर्माण। 167 दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल बने हैं 79 राजकीय महाविद्यालय बने हैं।आजमगढ़ सहारनपुर और अलीगढ़ में राजकीय विश्वविद्यालय बनने जा रहे हैं।जल्द ही विश्व विधि विश्वविद्यालय स्पोर्ट विद्यालय,आयुष विद्यालय, मेडिकल विश्वविद्यालय इनकी स्थापना हम लोग करेंगे।सत्ता में आने पर 12 मेडिकल कॉलेज थे आज 30 मेडिकल कॉलेज कार्य कर रहे हैं।अमेठी और गोरखपुर में एम्स काम कर रहा है पूरा प्रदेश विकास के लंबे दौर से गुजर रहा है।राम राज्य की स्थापना के तरफ हम लोग आगे बढ़ रहे हैं।पश्चिम बंगाल पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा वहां पर जय श्री राम का नारा ही बुलंद होगा-- दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश


0 Response to "उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का अयोध्या दौरा राम मंदिर के निर्माण पर बोले आज मन हुआ प्रसन्न बचपन में की गई परिकल्पना आज सच साबित हुई"

एक टिप्पणी भेजें