सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
कोरोना: सोनभद्र में मौतों का आंकड़ा पहुंचा 221

कोरोना: सोनभद्र में मौतों का आंकड़ा पहुंचा 221

 


सोनभद्र। कोरोना के दूसरी लहर में करीब एक महीने बाद संक्रमण में राहत तो दिखने लगी है लेकिन मौतों का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य महकमे के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो महज 18 दिन के भीतर 95 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक की मौत का आंकड़ा 221 पहुंच गया है।                                                                   सात मई के बाद से ही कोरोना संक्रमण में धीरे-धीरे उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। इस दिन जहां 2486 टेस्टिंग के मुकाबले 362 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं 11 मई को संक्रमण दर घटकर 2471 टेस्टिंग के मुकाबले 100 केस पॉजिटिव पर आ गई। 12 मई को इसमें थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। इस दिन 2382 टेस्टिंग रिकॉर्ड हुई। इसमें 154 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 13 मई को पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 161 पहुंच गया। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जहां आंकड़ा 400 से 500 पहुंच रहा था। वहां मई का आंकड़ा थोड़ी राहत देने वाला है लेकिन जिस तरह से लगातार मौतों का सिलसिला जारी है। उससे कोरोना की चेन कब तक टूटेगी और महामारी की चपेट में आकर अपनों के काल के गाल में समाने का सिलसिला कब थमेगा? यह सवाल अभी अनुत्तरित है। कोरोना काल में रहस्यमयी बुखार से होने वाली मौतों को छोड़ दे तो विभाग के आंकड़ों में कोरोना के चलते महज 18 दिनों में 95 मौत दर्ज हो चुकी है स्वास्थ्य महकमे की ओर से प्रतिदिन जारी की जाने वाली कोरोना बुलेटिन के मुताबिक 25 अप्रैल को पांच, 26 अप्रैल को चार, 27 अप्रैल को तीन, 29 अप्रैल को दस, 30 अप्रैल को नौ, पहली मई को सात, दो मई को आठ, तीन मई को छह, चार मई को चार, पांच मई को सात, छह मई को पांच, सात मई को चार, आठ मई को चार, नौ मई को छह, 10 मई को पांच, 11 मई को पांच और 12 मई को तीन मौत रिकॉर्ड की गई।

0 Response to "कोरोना: सोनभद्र में मौतों का आंकड़ा पहुंचा 221 "

एक टिप्पणी भेजें