सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
हैसियत प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा, दो पर एफआईआर

हैसियत प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा, दो पर एफआईआर


सोनभद्र। फर्जी तरीके से हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने की कोशिश के मामले में एक सपा नेता एवं खनन व्यवसायी पत्नी सहित दो के खिलाफ ओबरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। क्षेत्रीय लेखपाल ओम प्रकाश चतुर्वेदी की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक राकेश राय से कराई जा रही है।                           

                           तहरीर के मुताबिक एसडीएम ओबरा के यहां आफरीना खान पत्नी इश्तियाक खान और मोहम्मद दाऊद फारुकी पुत्र अली राजा फारुकी दोनों निवासी ओबरा का आवेदन हैसियत प्रमाण पत्र के लिए गत फरवरी माह में पहुंचा। इसके साथ संलग्न मकान के प्रमाण पत्र की जांच कराई गई तो उस पर निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग के एई और जेई का हस्ताक्षर फर्जी पाया गया। इस पर मामले की जानकारी एडीएम को दी गई। इस पर उन्होंने एसडीएम को एसडीएम ने तहसीलदार को और तहसीलदार ने बिल्ली मारकुंडी के क्षेत्रीय लेखपाल को दोनों आवेदकों के खिलाफ एफआईआर कराने का निर्देश दिया।

इसके बाद लेखपाल ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने ओबरा थाने में तहरीर दी पुलिस ने दोनों आवेदकों के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  उधर, आरोपी पक्ष का कहना है की कूटरचित प्रमाण पत्र के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। एक राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है।

0 Response to "हैसियत प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा, दो पर एफआईआर"

एक टिप्पणी भेजें