अनपरा-वाहनों की धुलाई के नाम पर पानी का काला कारोबार जारी
अनपरा/सोनभद्र।उर्जान्चल के कई जगहों पर जलस्तर के कम होने के कारण आमजन के साथ सभी को पानी के लिए खासी परेसानी का सामना करना पड़ है। साथ ही बारिश में भी कई इलाकों में जल स्तर सही सामान्य नहीं हो पा रहा है जिससे लोगों को अभी से पानी के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। लेकिन दूसरी ओर उर्जान्चल के कई विभिन्न स्थानों में मिली जानकारी के अनुसार तकरीबन दर्जनो से अधिक अबैध रूप से संचालित किए जा रहे घुलाइ सेंटरों में प्रतिदिन भारी मात्रा में पानी को बबार्द किया जा रहा है।
रेनुकूट-शक्तिनगर मुख्य मार्ग के औड़ी-मोड़ से लेकर बैरपान तक करीब एक दूसरे के चंद दूरियों पर दर्जनो से अधिक बैध और अबैध वाहन धुलाई सेंटर संचालित किए जा चुके हैं जहां पर प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद किया जा रही है। यह वाहन धुलाई सेंटर मुख्य मार्ग के पटरियों पर पानी का कालाबाजारी खेल लॉक डाउन में भी बेधड़क धड़ल्ले से जारी है। जो प्रतिदिन दर्जनों वाहनों की धुलाई करते हैं। इन सर्विस सेंटरों के द्वारा धुलाई में शुद्ध भूमिगत पेयजल का इस्तेमाल किया जाता है।
अगर यह व्यवसाय इस पानी को सड़क नाले नालियों में बहाने की बजाय इसे संग्रहण व रीसायकल करके वाहनों की धुलाई में उपयोग करें तो बहुत सारा पानी बचाया जा सकता है। लेकिन पानी को उपयोग के बाद नालियों में व्यर्थ बहा दिया जाता है। लेकिन शासन प्रसासन इन पर कोई कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा जा रहा है न तो इन लोंगों को किसी कार्रवाई का डर है और न ही पानी की बर्बादी का डर ऐसे में क्या यह पानी का अवैध कारोबार के कालाबाजारी पर शासन प्रसासन द्वारा रोक थाम की जाएगी या फिर ऐसे ही संचालित रहेगा!
0 Response to "अनपरा-वाहनों की धुलाई के नाम पर पानी का काला कारोबार जारी"
एक टिप्पणी भेजें