सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
नशीला पाउडर एवं तमंचा के साथ दो अभियुक्त को वंश नरायण रॉय ने  गिरफ्तार कर भेजा जेल

नशीला पाउडर एवं तमंचा के साथ दो अभियुक्त को वंश नरायण रॉय ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


अनपरा / सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा मादक पदार्थ एवं तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपराध एव अपराधियो की रोकथाम हेतु थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के निर्देशन पर रेनुसागर चौकी प्रभारी वंश नरायण रॉय क्षेत्र में भ्रमण पर थे इसी बीच जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि दो अभियुक्त इंद्रजीत गुप्ता पुत्र कृष्ण देव गुप्ता निवासी अनपरा सिनेमा रोड एवं विकास उर्फ दादा पुत्र रमाशंकर प्रसाद निवासी आरा खटाल रेनुसागर नशीला पाउडर अल्प्राजोलम एवं तमंचा लेकर स्थानीय क्षेत्र में घूम रहा है।

सूचना पर प्रभारी चौकी अपने मय हमराह का0 विश्वम्भर रॉय,का0बगेदन राम,का0 शशिकांत द्वारा त्रिलोकी नाथ मन्दिर के पास से पकड़ कर तलाशी लिया गया तो दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 39 ग्राम व 32 ग्राम नशीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ1अदद तमंचा 315 बोर मय कारतूस बरामद किया गया। इस सम्बंध में थाना स्थानीय अनपरा पर मु0अ0स0-62/2021 धारा 3/25आर्म्स63,64/2021 धारा8/21एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर दोनों अभियुक्त को जेल भेजा दिया गया।

1 Response to "नशीला पाउडर एवं तमंचा के साथ दो अभियुक्त को वंश नरायण रॉय ने गिरफ्तार कर भेजा जेल"