अनपरा-बीना बारिश के ही सड़क नाली हुआ बदहाल,लोगो का जीना हुआ मुहाल
अनपरा/सोनभद्र-अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र के पश्चिमी परासी वाड न0- 10/11 के अनपरा मोड़ से रेनुसागर रोड से मिलने वाली बदहाल पड़ी नाली-सड़क को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है इस दयनीय स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने बताया की एनसीएल सीएसआर व नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी की उदासीनता व अनदेखी के कारण वाड न0-11 के समीप क्षतिग्रस्त सड़क व नाली में गंदगियों का अंबार लगा हुआ है। जिसका खामियाजा आस-पास के रहवासी ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। नियमित रूप से नाली साफ-सफाई नहीं कराए जाने से सड़कों पर बहते नाली के पानी से जगह-जगह गन्दा जल जमाव होने से छोटे-बड़े गड्ढो में तब्दील होकर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं !
कारण नाले-नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। जलजमाव गंदगी से परेशान ग्रामीणों को निजात दिलाने व साफ-सफाई को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है सड़को पर जलजमाव व गंदगी का भरमार पसरे होने के कारण बदबू फैलने व बड़े मच्छर पनप रहे हैं जिससे ग्रामीणों में संक्रमित व तरह तरह की बीमारियां फैलने का डर बना हुआ हैं। लेकिन नगर पंचायत होने के बाद अभी तक किसी भी तरह की कोई साफ सफाई नहीं हूई जिसके कारण जगह-जगह नाली में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं इस कारण ग्रामीण व राहगीरों को परेशानियों का सामना कर गन्दा जलजमाव व कचरे के ढेरों के ऊपर से होकर गुजरना पड़ रहा है। हल्की बारिश के दौरान ही सड़क नदी तालाब में तब्दील होने से लोगो मे आवागमन को लेकर स्थिति ज्यादा दयनीय हो जाती है !
इस दयनीय स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीण दिलीप गौतम, राकेश,राजीव,अजय,राका,पप्पू वैश्य सहित कई अन्य पुरुष महिला ग्रामीण लोगों ने बताया की साफ सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जाता है। काफी समय से सफाई नहीं कराए जाने के कारण सड़क नालियां कचरे से अटे हुए हैं। नालियों में इतना कचरा भरा है कि पानी की निकासी नहीं हो पाती है और नाली सड़क का गंदा पानी लोगो के घर के दरवाजे पर बहता रहता है। बारिश के दिनों में लोगों को और भी ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। इन सभी समस्याओं से निजात पाने को लेकर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए जगहों पर साफ सफाई का कार्य और क्षतिग्रस्त नाली सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराने को लेकर अनपरा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व एनसीएल सीएसआर सहित जिलाधकारी से लगाई गुहार !



0 Response to "अनपरा-बीना बारिश के ही सड़क नाली हुआ बदहाल,लोगो का जीना हुआ मुहाल"
एक टिप्पणी भेजें