महिलाओं की आड़ में बिहार से प्रयागराज तक गांजा की तस्करी, पांच गिरफ्तार
सोनभद्र। खलियारी स्थित बिहार की सीमा से होकर पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में गांजा की तस्करी की जा रही है। बुधवार की शाम राबर्ट्सगंज पुलिस ने बिहार से प्रयागराज के लिए ले जाई जा रही गाजा की बड़ी खेप पकड़ी तो खुलासे ने हड़कंप मचा कर रख दिया। पता चला कि एक महिला तस्कर के साथ लंबे समय से खलियारी पन्नूगंज रावटसगंज होते हुए गांजा की खेप विभिन्न जनपदों और जनपद के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाई जा रही है। मौके से 59 किलो गांजा बरामद करते हुए वाहन जब्त करने के साथ ही वाहन में सवार एक महिला सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद गांजा की बाजारू कीमत करीब तीन लाख से अधिक बताई जा रही है।। पुलिस के मुताबिक बिहार के रास्ते खलियारी से होकर गांजा तस्करी की शिकायतें मिल रही थी। जिसके लिए राबर्ट्सगंज पुलिस को नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया था। सूचना के आधार पर दरोगा जितेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम काशीराम आवास कॉलोनी से होते हुए नई बाजार की तरफ बढ़ रही थी, तभी सजौर के पास एक बोलेरो संख्या UP64 -M-2555 पन्नूगंज की तरफ से आती दिखाई दी। पुलिस की गाड़ी देख तेजी से भागने लगे। वहां घुमाकर पीछा किया गाड़ी घुमाकर पीछा किया तो रेलवे क्रासिंग के पास बोलेरो को रोकने में सफलता मिल गई वाहन में बैठे एक महिला सहित पांच व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम क्रमशः सिकनंदर जयसवाल पुत्र दशमी जायसवाल निवासी सरईगढ़ थाना रायपुर, हीरालाल यादव पुत्र रामलक्षन यादव निवासी सरईगढ़ थाना रायपुर, कबूतरी देवी पत्नी स्व. गुल्लू अगरिया निवासी कजियारी थाना मांची, राजकुमार उर्फ राजू पुत्र लक्ष्मन राम निवासी सरईगढ़ थाना रायपुर सोनभद्र, कमलेश यादव पुत्र रामगहन सिंह यादव निवासी डुमरकोन थाना अधौरा जनपद कैमूर भभुआ (बिहार) बताया। अभी जानकारी दी जो वाहन में गाजा लगा हुआ है जिसे वह बिहार से लाकर प्रयागराज के लिए जा रहे हैं। महिला को इसलिए इस काम में शामिल रखते हैं कि किसी को उन पर शक ना होने पाए। मामले की जानकारी सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को दी गई। सीओ के सामने सभी की तलाशी हुई। उनके पास से ग्यारह सौ रुपए बरामद हुए। इसके बाद बोलेरो का पिछले गेट खोलकर गया तो पिछली सीट पर तथा सीट के नीचे से प्लास्टिक के मटमैले रंग के चार बोरा बरामद हुए, जिसमें रखे गांजा की तौल कराई गई तो कुल वजन 59.250 किग्रा पाया गया। इसके बाद गाजा सहित बोलेरो को जब्त कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।
0 Response to "महिलाओं की आड़ में बिहार से प्रयागराज तक गांजा की तस्करी, पांच गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें