सोनभद्र- नेहरू चौक औड़ी मोड़ पर गाय के शव को नोचते रहे कुते, तमाशबीन बने रहे जिम्मेदार
अनपरा।सोनभद्र- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही गाय और गोशाला को लेकर काफ़ी संवेदनशील हैं। परन्तु उर्जान्चल में आये दिन गायों की मौत ने शासन प्रशासन की उदासीनता को जग जाहिर कर दिया है। ताज़ा मामला नेहरू चौक औड़ी मोड़ का है जहाँ बृहस्पतिवार को किसी अज्ञात वाहन के टक्कर से एक गाय की मौत हो गयी जिसे सुबह नेहरू चौक पर कुत्ते नोच नोच कर खाते दिखे।
लोगो का कहना है कि पशु पालक दूध निकालने के बाद पशुओं को छोड़ देते हैं जिससे आये दिन पशु वाहनों की चपेट में आ रहे है जिससे अभी तक कई गायों की मौत सड़क दुर्घटना हो चुकी है। औड़ी में गौ शाला होने के बाद भी गौ संरक्षण की दिशा में सिर्फ कोरम पूर्ति की जा रही है।
मुख्यमंत्री की संदेनशीलता और गोप्रेम इसी बात से देखा जा सकता है जब उन्होंने 2019 में गोवंश कल्याण के लिए विभिन्न मदों में 632.60 करोड़ खर्च करने का बजट जारी कर दिया था। गोवंश के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार ने बड़ी संख्या में कान्हा गोशालाएं बनवाईं और अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए कि सड़क पर किसी तरह के गोवंश न दिखें।
इस योजना को लेकर प्रदेश भर के जिलाधिकारियों को निर्देश भी दिए गए वहीं गोपालन योजना भी सरकार द्वारा लागू की गई है। जिसका मुख्य उददेश्य निराश्रित गायों को रखकर उनका पालन पोषण करना है।
0 Response to "सोनभद्र- नेहरू चौक औड़ी मोड़ पर गाय के शव को नोचते रहे कुते, तमाशबीन बने रहे जिम्मेदार "
एक टिप्पणी भेजें