सोनभद्र-बस-बाइक के टक्कर में बाइक सवार घायल
डाला(सोनभद्र)चोपन थाना क्षेत्रांतर्गत तेलुगूडवा चौराहे के समीप उल्टी दिशा से आ रही बस में टकराकर मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। आसपास के लोगों द्वारा घायल युवक को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया।
घटना के संबध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे तेलगुड़वा पेट्रोल पंप के पास कोन की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार कि उल्टी दिशा से आ रही बस में टक्कर हो गई घटना में बाईक सवार विकास यादव( 27) पुत्र अशोक यादव निवासी गुरुसंडी मिर्जापुर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए डाला स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
0 Response to "सोनभद्र-बस-बाइक के टक्कर में बाइक सवार घायल"
एक टिप्पणी भेजें