शक्तिनगर-बिजली चोरी करते दो अभियुक्त को सुरक्षाकर्मियों ने बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों धर दबोचा
(मनोज कुमार सोनी)
- समाजसेवियों के हस्तक्षेप के बाद लिखित माफीनामा देने के बाद स्थानीय थाने द्वारा छोड़ा गया
शक्तिनगर,एनटीपीसी सिंगरौली सुपर थर्मल पावर विद्युत विहार कॉलोनी परिसर के अंदर बीते रात बलिया नाला से दो युवक दूध बेचने के बहाने कॉलोनी के अंदर आए और कटिया मारी बिजली चोरी का कार्य करते हुए एनटीपीसी के सुरक्षा कर्मी तैनात रंगे हाथों पकड़ लिया गया पकड़ने के बाद स्थानीय शक्तिनगर थाने में सुपुर्द किया गया,स्थानीय थाने में लाने के बाद समाजसेवियों व जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप के बाद माफीनामा लिखित देने के बाद दोनों युवक को छोड़ा गया,अगर भविष्य में अवैध बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए तो कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा,अवैध बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए युवक का नाम बलवंत यादव पुत्र गजेंद्र यादव निवासी बलिया नाला दूसरा अभियुक्त ईसूफ अंसारी दोनों युवक द्वारा लिखित माफीनामा के बाद स्थानीय थाने से छोड़ा गया वहीं एनटीपीसी अधिकारियों का कहना है कि जितने अवैध कनेक्शन धारी हैं,उन सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अवैध कनेक्शन धारियों पर किया जाएगा,
0 Response to "शक्तिनगर-बिजली चोरी करते दो अभियुक्त को सुरक्षाकर्मियों ने बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों धर दबोचा"
एक टिप्पणी भेजें