सोनभद्र-ब्लीचिंग पाउडर की 25 बोरियां एनटीपीसी द्वारा सीआईएसफ को दिया गया
(मनोज कुमार सोनी)
- क्षेत्र में बढ़ रहे बीमारियों को देखते हुए सीआईएसफ द्वारा सैनिटाइजेशन भी किया गया
ऊर्जांचल शक्तिनगर एनटीपीसी शक्तिनगर विस्थापित आस-पास के गांव में कोबिट के बचाव हेतु प्रयास जारी लगातार है।इसी क्रम में,ग्राम पंचायत कोटा, चिल्काटांड पर सवार राजा जैसे क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर की 25 बोरियों.की पहली खेप भेजी गयी ताकि वहां के मोहल्लों व नालियों में छिड़काव किया जा सके और जलजमाव से पैदा होने वाले दुर्गंध, कीटाणुओं और मच्छरों से स्थानीय जनता का बचाव हो सके,आसपास के क्षेत्रों में गोपाल दत्त कमांडेंट सीआईएसफ के मदद से क्षेत्र में सैनिटाइजेशन भी किया गया,ब्लीचिंग की बोरियां पाकर गांव वालों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए,एनटीपीसी प्रबंधन को धन्यवाद दिया,और कहा कि वह लोग अपने स्तर से कोबिट से बचाव के लिए आम जनमानस से कार्य करेंगे,और बीमारियों से निजात दिलाने के लिए हर संभव प्रयास एनटीपीसी करेगी ब्लीचिंग पाउडर के वितरण में सीएसआर के लालता कुमार देवेश की सक्रिय भूमिका रही।
0 Response to "सोनभद्र-ब्लीचिंग पाउडर की 25 बोरियां एनटीपीसी द्वारा सीआईएसफ को दिया गया"
एक टिप्पणी भेजें