अपडेट"सोनभद्र-पांच दुकानों में लगी अध रात्रि आग,लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
- एक तरफ लॉकडाउन का मार दूसरी तरफ लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
(मनोज कुमार सोनी)
सोनभद्र,शक्तिनगर थाना अंतर्गत पीडब्ल्यूडी मोड़ स्थित राजीव गांधी शॉपिंग मार्केट के सामने बनी दुकानों में पांच व्यापारियों के दुकानों में रविवार की रात्रि अचानक आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया, सूचना मिलने के दो घंटे के बाद दमकल कि गाड़ी पहुंची जिसमें और भी दुकानों को बचा लिया गया,लेकिन पांच दुकानों में रखे सामान जलकर हुईं खाक, *आग लगने से चार व्यापारियों के दुकान मे रखें सामान जलकर खाक होने से दुकानदार हताश दिखाई दिए वहीं पांचवा दुकान में कुछ क्षति पहुंची,जानकारी के अनुसार पता चला है कि सबसे ज्यादा नुस्कान चिल्काडांड़ निवासी सत्येंद्र कुशवाहा जो की होलसेल का कार्य किराना सामान का करते थे उनके दुकान में रखे राशन और गुटके लगभग सात लाख रुपए का नुकसान अनुमान बताएं,वही दूसरे दुकान दीपक श्रीवास्तव का स्टेशनरी का सामान रखे थे जिसकी कीमत लगभग पांच लाख बताया जा रहा है, वही चिल्काडांड़ मार्केट के राजदेव जो फल का कार्य करते थे उनके दुकान में रखे दो गन्ना पेरने वाली मशीन वह लगभग पंचास कैरेट जल कर खाक हुआ उनका अनुमान है !लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुस्कान हुआ,वहीं घनश्याम केसरी किसी तरह अपना पान गुटखा बेचकर जीवन यापन कर रहे थे उनका भी दुकान जलकर खाक हुई लगभग पंचास हजार का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है!
आखिर बंद दुकानों में जब बिजली संचालित नहीं थी,तो आग कैसे लगी,वही शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि घटना के पीछे कहीं ना कहीं शॉर्ट सर्किट कि बात आ रही हैं जब पूरे घटना के बारे में संवाददाता मनोज सोनी द्वारा एसडीएम दुद्धी,रमेश कुमार,से वार्ता हुआ तो उनका कहना है कि पूरी रिपोर्ट आने के बाद दुकानदारों का शासन स्तर से जितना हो सकेगा मदद किया जाएगा !

0 Response to "अपडेट"सोनभद्र-पांच दुकानों में लगी अध रात्रि आग,लाखों का सामान जलकर हुआ खाक"
एक टिप्पणी भेजें