सिदहवा में रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर से यात्रियों में मचा हड़कंप
*
अनपरा । वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग स्थित सिदहवा के पास शुक्रवार की देर सायं एक रोडवेज व ट्रक की टक्कर से बस में बैठे यात्रियों मे हड़कम्प मच गया। बता दे कि वाराणसी से यात्रियों को लेकर विन्ध्यनगर जा रही एक रोडवेज जैसे ही सिदहवा पहुँची सामने से आ रहे एक ट्रक से टक्कर हो गयी। संयोग अच्छा था कि बस की स्पीड जहाँ कम थी वही बस चालक ने बस को बचाने के लिये पूरा प्रयास करते हुए सड़क छोड़ पटरी पर आ गयी जिससे टक्कर साइड में लगा। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में था। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है ,बस का आगे का शीशा हेड लाइट भी टूट गयी बस चालक नंदलाल मौर्या के सूझबूझ से बड़ी घटना टली गयी बस खाई में गिरते गिरते बची । अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नही मिली है।



0 Response to " सिदहवा में रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर से यात्रियों में मचा हड़कंप "
एक टिप्पणी भेजें