सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
अपडेट"रेनुकूट में भीषण सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मृत्यु

अपडेट"रेनुकूट में भीषण सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मृत्यु

(आबिदा खान उर्फ जूही)

रेनुकूट (सोनभद्र)* -दिनांक 10 मई 2021 को समय करीब 4 बजे दिन में रनटोला तिराहा से 2 किलोमीटर मुर्धवा की तरफ बीजपुर रोड पर म्योरपुर की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय रामधार उम्र 35 वर्ष तथा उनकी पत्नी सुनीता देवी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कटौली थाना दूधी जनपद सोनभद्र मुर्धवा रेणुकूट की तरफ आते समय एक औरा हुंडई कार बिना नंबर की सामने से टक्कर मारने के कारण मौके पर ही मोटरसाइकिल सवार विनोद कुमार व उनकी पत्नी सुनीता देवी की मृत्यु हो गई हुंडई कार पलटने के कारण कार में आग लग गई कार सवार मौके से हट बढ़ गए और कार में आग लगने के कारण जंगल के पत्तियों में आग लगने से पास में पड़ी मृतिका सुनीता देवी व मृतक विनोद कुमार जल गए जिसके बाद मृतक के शव को हिंडालको हॉस्पिटल के शव गृह में रखवाया गया है घटनास्थल पर फायर बिग्रेड की गाड़ी से आग बुझाई गई विधिक आवश्यक कार्रवाई की जा रही है लाइन आर्डर की कोई समस्या नहीं है।

0 Response to "अपडेट"रेनुकूट में भीषण सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मृत्यु"

एक टिप्पणी भेजें