सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
चक्रवाती बारिश के बीच गिरी बिजली ने ली चार की जान, सगे भाई सहित छह झुलसे

चक्रवाती बारिश के बीच गिरी बिजली ने ली चार की जान, सगे भाई सहित छह झुलसे

सोनभद्र। तौक्ते चक्रवात के चलते आंधी के साथ हुई बारिश ने जिले में बृहस्पतिवार को जमकर कहर बरपाया कई जगह कच्चे मकान गिर गए। कई घरों के छाजन उड़ गए। वही विभिन्न थाना क्षेत्रों में गिरी बिजली ने चार की जान ले ली। सगे भाई सहित छह को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पहली घटना बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर की है। यहां गिरी बिजली ने जहां शाादी समारोह में शामिल होने आए आठ वर्षीय लकी की जान ले ली। वहीं मां सुनीता (32) पत्नी सिकंदर, पुत्री नैना 10, पुत्र लाडो (4) निवासी परासी थाना अनपरा तथा सीमा (16) पुत्री राम सजीवन सुमित्रा (40) पत्नी शिवपूजन निवासी चैनपुर गंभीर रूप से झुलस गए। दूसरी घटना अहिर बुढ़वा गांव में हुई। यहां गिरी बिजली ने मनकुवांरी पत्नी प्रेम शेरों की जान ले ली।तीसरी घटना जुगैल थाना क्षेत्र के कुरछा गांव की है। बारिश के दौरान दो सगे भाई आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक नंदलाल पुत्र दीना (33) एवं मनीष (21) पुत्र दीना निवासी कुरछा दोनों एक साथ बैठे थे। तभी जोर से बिजली चमकी और दोनों को अपने आगोश में ले लिया, जिसके बाद दोनों झूलस गए। जानकारी होते ही परिजन तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए, जहां उपचार जारी है। चौथी घटना चोपन थाना क्षेत्र के हाइडिल कालोनी की है। रमेश पुत्र राजकुमार चेरो (20) निवासी हाइडिल कालोनी चोपन अपने पशुओं को लेकर घर से कुछ दूरी पर सिवान में चरा रहा था। तभी तेज गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। वह पास में ही महुए के पेड़ के नीचे जा कर खड़ा हो गया। उसी समय गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तहसीलदार सुनील कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल राजेश मिश्रा मौके पर पहुँचकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पीड़ित परिवार को सरकार से हर संभव आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पांचवीं घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रची गांव की हैै। यहांं पेड़ के नीचेे खड़ रंजीत की बिजली गिरने से मौत हो गई।

0 Response to "चक्रवाती बारिश के बीच गिरी बिजली ने ली चार की जान, सगे भाई सहित छह झुलसे"

एक टिप्पणी भेजें