जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के विजयगढ़ दुर्ग के पास स्थित जंगल में मंगलवार की दोपहर एक 25 वर्षीय युवक का सड़ा गला शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मौत कैसे हुई और किन कारणों से हुई? इसका पता अभी नहीं चल पाया है। स्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। दोपहर दो बजे के करीब रामपुर बरकुनिया पुलिस को सूचना मिली कि विजयगढ़ दुर्ग के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव की हालत देख दंग रह गई। शव की हालत देख लग रहा था कि युवक की पांच दिन पहले ही मौत हो चुकी है। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद युवक की शिनाख्त अशोक मौर्य पुत्र राज कुमार मोर्य निवासी बिजौली के रूप में हुई पुलिस ने बताया कि युवक किस हाल में यहां पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई? इसका पता लगाया जा रहा है।
0 Response to "जंगल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका"
एक टिप्पणी भेजें