*जयंत में लूट के साथ मजदूर पर जानलेवा हमला*
*जयंत में लूट के साथ मजदूर पर जानलेवा हमला*
सिंगरौली:--* जयंत चौकी परीक्षेत्र अंतर्गत सामंता कंपनी में सत्यनारायण पाण्डेय सोमवार को ठेकेदार के पास भुगतान(पेमेंट) लेने गया था,जहां से अपरान्ह लगभग 3:00 बजे वह पेमेंट लेकर अपने निज निवास की ओर लौट रहा था, की एनसीएल सेंट्रल वर्क साप ऑफिस के पास आते ही उसके बाइक का तेल खत्म गया। बाइक को धकेलते हुये आगे जयंत की ओर बढ़ ही रहा था की वही समीप के ही बंदी में शराब पीते हुए हमेशा की तरह घात लगाए बैठे कुछ कबाड़ियों ने सत्यनारायण पर अचानक लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जब कबाड़ियों को लगा की यह व्यक्ति मर चुका है, तो वह उसे छोड़कर भाग खड़े हुए।बताते हैं कि उनके जेब मे रखा पैसा,मोबाइल व घड़ी भी कबाड़ियों द्वारा लूट ली गई है। मारपीट के दौरान उक्त मजदूर का दाहिना हाथ टूट गया ,सर फट गया है तथा शरीर के कई हिस्सों में काफी गंभीर चोटें आई है। सूचना मिलने पर घर वालों ने मौके पर पहुंच उक्त घटना की जयंत चौकी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। तदुपरांत पुलिस द्वारा उक्त मजदूर का मेडिकल कराते हुये हालात की गंभीरता को देख जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में इलाज हेतु भर्ती कराया है।
0 Response to "*जयंत में लूट के साथ मजदूर पर जानलेवा हमला* "
एक टिप्पणी भेजें