सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
सेक्टर मजिस्ट्रेट कौशल पाठक के नेतृत्व में शपथ ग्रहण सम्पन्न

सेक्टर मजिस्ट्रेट कौशल पाठक के नेतृत्व में शपथ ग्रहण सम्पन्न

 डाला(सोनभद्र)हाल ही में संपन्न हुए त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के बाद मंगलवार को कोटा ग्राम पंचायत के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान का पंचायत भवन परासपानी में सेक्टर मजिस्ट्रेट कौशल पाठक के नेतृत्व में शपथ ग्रहण होते ही इंतजार समाप्त


हुआ।

चोपन विकास खंड के कोटा ग्राम पंचायत स्थित पंचायत भवन पर नव निर्वाचित ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण पंचायत भवन परासपानी पर नव निर्वाचित ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो व सदस्यों को वर्चुअल विधी द्वारा शपथ ग्रहण सेक्टर मजिस्ट्रेट कौशल पाठक के नेतृत्व मे कराया गया।शपथ ग्रहण दो चरणों में सम्पन्न हुआ। सेक्टर मजिस्ट्रेट श्री पाठक ने बताया कि सभी लोगों का शपथ ग्रहण चोपन विडियो अरुण कुमार जौहरी के निर्देशन मे वर्चुअल विधी के द्वारा संपन्न कराया गया। शपथ ग्रहण के दौरान ग्राम पंचायत के वार्ड तीन की सदस्य रेखा देवी और वार्ड तेरह की सदस्य विफो देवी शपथ ग्रहण मे उपस्थित नही हो पाई।  शपथ ग्रहण से वंचित दोनों वार्ड सदस्यों का सफथ ग्रहण चोपन विडियो के निर्देशन मे बुद्धवार को कराया जाएगा और साथ ही गुरुवार यानि 27 मई को कोटा ग्राम पंचायत की पहली बैठक भी की जाएगी जिसमे पंचायत के संचालन के लिए समितियों का गठन होना है। शपथ ग्रहण के पश्चात कोटा ग्राम प्रधान प्रह्लाद चेरो ने सभी का धन्यवाद प्रेषित कर पंचायत के संचालन में सभी से सहयोग करने की अपेक्षा की। सभी सदस्य और ग्राम प्रधान ने एक दुसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयाँ दी। इस दौरान कोटा लेखपाल सुरेन्द्र मिश्रा,   अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष आमिल बेग, पंचायत सदस्य इन्द्रावती , राकेश, राजीव कुमार, पन्नालाल, विजय भान, भागवत सिंह, मानकुवर, शिवकुमारी, नंदलाल, हिरावती देवी, गौरव कुमार, ओमप्रकाश मौजूद रहे।

0 Response to "सेक्टर मजिस्ट्रेट कौशल पाठक के नेतृत्व में शपथ ग्रहण सम्पन्न"

एक टिप्पणी भेजें