चंदौली पुलिस के पहरे पर राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका द्वारा किसान आंदोलन पर काला दिवस मनाए
(मनोज कुमार सोनी)
उत्तर प्रदेश चंदौली राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर निर्देश पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका द्वारा चन्दौली पुलिस के पहरे मे किसान आंदोलन के समर्थन मे काला दिवस मनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता के सामने चंदौली पुलिस,
दिन मे दो बजे तक कहीं निकलने नही दिया, वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता का कहना है कि ,जिस प्रदेश में लोगों के शवों से कफन नोच लिए जाते हों ! लोगों को बिना आक्सीजन के मार दिया जाता हो अस्पतालों में दवा न हो, ऑक्सीजन ना हो जहां प्रदेश के मुखिया केवल कागजों कार्रवाई में लीन हो और प्रदेश में त्राहि-त्राहि मची हो! जनसाधारण को मरने को छोड़ दिया गया हो ,अगर मरने पर भी आँसू निकले उन अश्रुपूरित आखो में सुरमा लगाकर ख़ुश दिखने का सरकार द्वारा निष्ठुर आदेश हो,उस योगी सरकार से आप शुचिता की न्याय की ,सर्वसाधारण के भले की उम्मीद नहीं कर सकते हैं, लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है उत्तर प्रदेश सरकार मनोज सिंह काका अपने प्रदेश के लिए हमेशा समाज के लिए सरकार की नाकामी को हमेशा उजागर करते हुए दिखाई देते हैं !
0 Response to "चंदौली पुलिस के पहरे पर राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका द्वारा किसान आंदोलन पर काला दिवस मनाए"
एक टिप्पणी भेजें