सी,आई,एस,एफ, इकाई एस,एस,टी,पी,एस,शक्तिनगर के अग्निशमन शाखा द्वारा आस पास के क्षेत्रों का सैनिटाइजेशन
उमेश सागर संवादाता
कोविड-19 की महामारी पूरे क्षेत्र में फैलती जा रही है जिसे रोकने के लिए नियमित आधार पर आसपास के गांवों/क्षेत्रों के सैनिटाइजेशन की आवश्यकता है। श्री गोपाल दत्त,कमान्डेंट सीआईएसएफ शक्तिनगर एवं एनटीपीसी प्रबंधन की अगुवाई में फायर टेंडर के माध्यम से सीआईएसएफ अग्निशमन शाखा द्वारा आसपास के गांवों/क्षेत्रों में नियमित सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। दिनांक 24.05.2021 को राजापरसवार गांव में सैनिटाइजेशन किया गया। ग्राम प्रधान एवं स्थानीय निवासियों द्वारा सीआईएसएफ के उपरोक्त कार्य की सरहाना की गई।
0 Response to "सी,आई,एस,एफ, इकाई एस,एस,टी,पी,एस,शक्तिनगर के अग्निशमन शाखा द्वारा आस पास के क्षेत्रों का सैनिटाइजेशन"
एक टिप्पणी भेजें