सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
त्रिवेणी एक्सप्रेस एक माह के लिए रद्द

त्रिवेणी एक्सप्रेस एक माह के लिए रद्द

सोनभद्र। रेलवे की तरफ से एक बार फिर से त्रिवेणी एक्सप्रेस (टनकपुर से शक्तिनगर और सिंगरौली के लिए संचालित हो रही ट्रेन)का संचालन एक माह से अधिक समय के लिए रोक दिया गया है डीआरएम धनबाद आशीष बंसल ने अपने ट्वीट में इसका कारण अपरिहार्य बताया है। उनके ट्वीट के मुताबिक टनकपुर से चलकर सिंगरौली आने वाली ट्रेन 30 जून तक टनकपुर से चलकर शक्तिनगर आने वाली ट्रेन 29 जून तक रद्द रहेगी इसी तरह शक्ति नगर से चलकर टनकपुर जाने वाली ट्रेन 30 जून तक और सिंगरौली से चलकर टनकपुर जाने वाली ट्रेन एक जुलाई तक रद्द रहेगी।
बता दें कि पिछले वर्ष कोरोना काल में रद्द की गई कई त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन आठ माह बाद जनवरी 2021 में शुरू किया गया था ,जिसे एक बार फिर से रद्द कर दिया गया है। रेलवे जहां इसका कारण अपरिहार्य बता रही है। वहीं सूत्रों का कहना है कि कोरोना का हाल के चलते पर्याप्त यात्री ना मिलने के कारण यह निर्णय लिया गया है।

0 Response to "त्रिवेणी एक्सप्रेस एक माह के लिए रद्द"

एक टिप्पणी भेजें