सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
BREKING: पत्थर खदानों में भरे गए होल ब्लास्ट, एक की मौत

BREKING: पत्थर खदानों में भरे गए होल ब्लास्ट, एक की मौत

सोनभद्र। जिले में बृहस्पतिवार की शाम गरज-तरज के साथ हुई बारिश के समय ओबरा और चोपन थाना क्षेत्र मेंं एक-एक खदानों में भरे गए होल ब्लास्ट होने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पाली घटना डाला क्षेत्र के बाड़ी स्थित खदान में हुई। यहां एक खदान में भरे गए होल ब्लास्ट कर गए। इसकी चपेट में आकर नंदलाल (32) पुत्र अमरनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया कि जुगैल थाना क्षेत्र के बिजोरा गांव निवासी युवक खदान में ब्लास्टिंग का काम देखता था। बताते हैं कि बृहस्पतिवार की शाम चार बजे के करीब बारिश के समय गरज के बीच बिजली गिरी और संबंधित खदान में भरे गए होल ब्लास्ट कर गए। कुछ ही दूरी पर खड़ा चपेट में आ गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई में जुटी हुई थी। दूसरी घटना ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी की है। यहां एक खदान में हुए हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

0 Response to "BREKING: पत्थर खदानों में भरे गए होल ब्लास्ट, एक की मौत"

एक टिप्पणी भेजें