UPDATE: बैंक से घर लौट रहे दो बुजुर्गों को पिकअप ने कुचला, मौत
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मारकुंडी के ओबरी टोला के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पिकअप से कुचल कर दो बुजुर्गों की मौत हो गई. दोनों बैंक से रुपया निकालने के बाद पैदल ही घर वापस जा रहे थे घर वापस जा रहे थे। तभी रावटसगंज से चोपन की तरफ जा रही पिकअप दोनों को को चलते हुए आगे बढ़ गई घटना तब घटी जब दोनों सड़क की पटरी पर लगे पानी से बच कर आगे बढ़ने के लिए सड़क पर आ गए थे। रामस्वरुप (70) पुत्र बुधिराम निवासी भटवा टोला, ग्राम पंचायत सलखन और तिलक (60) पुत्र लालशाह निवासी मुनगा टोला ग्राम पंचायत सलखन, थाना चोपन दोपहर में मारकुंडी स्थित इंडियन बैंक की शाखा से अपने बचत खाते से रुपए की निकासी करने गए थे वहां से 2:30 बजे के करीब पैदल ही सड़क की बाई पटरी से होते हुए घर वापस जा रहे थे। जब वह ओबरी टोला के पास पहुंचे तो वहां पटरी पर पानी लगा मिला। उससे बचकर निकलने के लिए सड़क पर से होकर निकलने लगे। तभी पीछे से आ रही पिकअप ने दोनों को कुचल दिया और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना से कुछ देर के लिए अफरा तफरी की स्थिति बन गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया उधर हादसा कर भाग रहे चालक को रास्ते में वाहन सहित चोपन पुलिस ने दबोच लिया।
0 Response to "UPDATE: बैंक से घर लौट रहे दो बुजुर्गों को पिकअप ने कुचला, मौत"
एक टिप्पणी भेजें