सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
अनपरा परियोजना के मुख्य द्वार पर अभियंता संघ ने उत्पीड़न के  विरोध सभा कर किया कार्य बहिष्कार

अनपरा परियोजना के मुख्य द्वार पर अभियंता संघ ने उत्पीड़न के विरोध सभा कर किया कार्य बहिष्कार

 अनपरा परियोजना के मुख्य द्वार पर अभियंता संघ ने उत्पीड़न के  विरोध सभा कर किया कार्य बहिष्कार 







अनपरा। पावर कारपोरेशन के चेयरमैन, एम0 देवराज के दुर्व्यवहार एवं उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में अनपरा सहित प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों के तमाम विद्युत अभियन्ता 29 मई को प्रातः 10ः00 बजे से पूरे दिन का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया                                       कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए आम जनता को कोई तकलीफ न हो इस दृष्टि से विद्युत अभियन्ता ऑक्सीजन प्लांटों, अस्पतालों और आम जनता की विद्युत आपूर्ति सामान्य बनाये रखेगें। उप्र रा वि प अभियन्ता संघ के क्षेत्रीय सचिव रोहित राय ने यह बताया कि जहां एक ओर विद्युत अभियन्ता मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ और ऊर्जा मंत्री  श्रीकान्त शर्मा के नेतृत्व में अहर्निश, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सफलतापूर्वक करने में जुटे हुए हैं वहीं पावर कारपोरेशन के चेयरमैन, एम देवराज अनावश्यक तौर पर अभियन्ताओं और विद्युत कर्मियों का उत्पीड़न कर रहे हैं और बिजली विभाग में कार्य का वातावरण बिगाड़ रहे हैं। मा मुख्यमंत्री एवं मा ऊर्जा मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराने हेतु विद्युत अभियन्ताओं ने यह निर्णय लिया है कि ऑक्सीजन प्लांटों, अस्पतालों और आम नागरिकों की विद्युत आपूर्ति बनाये रखने के अलावा विद्युत अभियन्ता 29 मई से कोई अन्य कार्य नहीं करेंगे।

इसके साथ ही विद्युत अभियन्ताओं ने चेयरमैन, प्रबन्ध निदेशक पावर कारपोरेशन, प्रबन्ध निदेशक पारेषण, प्रबन्ध निदेशक उत्पादन निगम, प्रबन्ध निदेशक पश्चिमांचल, प्रबन्धन निदेशक दक्षिणांचल, प्रबन्ध निदेशक केस्को, प्रबन्ध निदेशक मध्यांचल और प्रबन्धन निदेशक पूर्वांचल के व्हाट्सअप ग्रुपों से अपने को पृथक कर लिया है। इस प्रकार लगभग ढाई हजार(2500) से ज्यादा अभियन्ताओं जिसमें मुख्य अभियन्ता प्रमुखता में शामिल हैं ने प्रबन्धन के व्हाट्सअप ग्रुपों से एक्जिट कर चुके हैं और प्रबन्धन के सभी व्हाट्सअप ग्रुप पूरी तरह निष्प्रयोज्य हो चुके हैं। प्रादेशिक स्तर के विरोध कार्यक्रम के तारम्य में अनपरा परियोजनाओं पर सायं 04ः00 बजे से 05ः00 बजे तक कोविड नियमों का पालन करते हुए एक घण्टे की विरोध सभा हुई। जिसकी अध्यक्षता इं चंद्र विजय, अधीक्षण अभियंता ने की एवं संचालन इं अभिषेक बरनवाल ने की।

0 Response to "अनपरा परियोजना के मुख्य द्वार पर अभियंता संघ ने उत्पीड़न के विरोध सभा कर किया कार्य बहिष्कार "

एक टिप्पणी भेजें