सोनभद्र-मनरेगा मजदूरों को नहीं मिला काम पोकलेन,जेसीबी मशीन लगाकर बंधी का निर्माण
(सवाददाता - सुभाष पाण्डेय)
सोनभद्र - उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद जहां नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को कार्यभार सौंपा गया और कोरोना काल में बेरोजगार हुए गरीब तबके के लोगों को मनरेगा के तहत रोजगार देने का आदेश दिया गया लेकिन गांवों में कराए जाने वाले विकास कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है सोनभद्र में बंधी के निर्माण कार्य में मनरेगा के तहत मजदूरों को रोजगार न देकर पोकलेन जेसीबी मशीनों से काम कराया जा रहा है जिससे गरीब तबके के लोगों पर रोजी रोटी का संकट मडरा रहा है !
कोरोना महामारी में जहां लाखों लोगों का रोजगार ठप हो गया और लोग बेरोजगार हो गए तो सरकार ने मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार देने के साथ ही गरीब आम जनता के साथ सभी पात्र व्यक्तियों को लॉकडाउन में फ्री में राशन देने का योजना चलाई जिससे गरीब आम जनता का भरण पोषण चलता रहे और कोई भी व्यक्ति भूखा न सो सके लेकिन सोनभद्र के नवनिर्वाचित कोन ब्लॉक के हर्रा ग्राम पंचायत में बंधी के निर्माण कार्य में मनरेगा के तहत मजदूरों से काम न कराकर जेसीबी, पोकलेन मशीनों द्वारा बंधी का निर्माण कराया जा रहा है !
ग्रामीणों की माने तो नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने देर रात्रि होने पर गांव के बंधी में पोकलेन मशीन लगाकर बंधी का काम करा रहा है और गरीब तबके के लोगों का रोजगार छीना जा रहा है ! ग्रामीण कुबेर प्रसाद ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान द्वारा तत्काल बंधी का निर्माण कार्य कराया गया जिसमें पोकलेन मशीन लगाकर कार्य कराया गया है मनरेगा के तहत मजदूरों को काम नहीं दिया गया !
बरहाल जब मामले की जानकारी के लिए मीडिया ने ग्राम प्रधान से मिलना चाहा तो ग्राम प्रधान से मुलाकात नहीं हो पाई लेकिन मोबाइल फोन से हुई बातचीत में ग्राम प्रधान ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उनके द्वारा बंधी में निर्माण कार्य नहीं कराया गया है गांव के किसी दबंग व्यक्ति द्वारा बंधी में पोकलेन मशीन लगाकर निर्माण कार्य करा दिया गया इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को दे दी गई है ! लेकिन ग्रामीण सुमिर का आरोप है कि बंधी का निर्माण पोकलेन मशीन द्वारा नव निर्वाचित ग्राम प्रधान द्वारा कराया गया है !
नोट - गाँव मे स्थित बंधी के निर्माण कार्य में पोकलेन मशीन किसके द्वारा लगाई गई यह तो जांच का विषय है लेकिन मनरेगा के तहत मजदूरों को काम न देकर हर्रा ग्रामसभा के गरीब तबके के मजदूरों के साथ पूर्व की तरह आज भी छल और कपट का सिलसिला जारी है !




0 Response to "सोनभद्र-मनरेगा मजदूरों को नहीं मिला काम पोकलेन,जेसीबी मशीन लगाकर बंधी का निर्माण "
एक टिप्पणी भेजें