लकवाग्रस्त युवती के हिरासत को लेकर माले मुखर, चौकी इंचार्ज के खिलाफ खोला मोर्चा, की कार्रवाई की मांग
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कस्बे से गत शनिवार को ट्राइसाइकल सवार लकवा पीड़ित
युवती (माले नेता कलीम की पुत्री) को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इसको लेकर रविवार को माले कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया और राबर्ट्सगंज कस्बा चौकी इंचार्ज पर जानबूझकर लकवाग्रस्त युवती को प्रताड़ित करने और गलत मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर पूरे जिले में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी। भाकपा माले के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कलीम की गिरफ्तारी को दमनात्मक कार्रवाई बताते हुए कहा कि उसकी रिहाई को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। फर्जी मुकदमा वापस लेने राबर्ट्सगंज चौकी प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन पूरे जिले में आंदोलन के लिए बाध्य होगा। कहा कि गत शनिवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर लौटते माले कार्यकर्ता कलीम को गिरफ्तार किया गया। फिजियो थेरेपी कराने गई उनकी लकवा ग्रस्त बेटी को हॉस्पिटल से घसीटते हुए हिरासतत में लेकर थाने ले जाया गया। आरोप लगाया कि इसके बाद मनगढ़ंत कहानी बना कर चालान कर दिया गया। जिला सचिव सुरेश कोल ने कहा कि पुलिस जुल्म ढा रही है। इसे उनकी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि इस मामले को राज्य स्तर पर भी उठाया जाएगा। इस मौके पर सुरेश कोल, शंकर कोल ,प्रेम शंकर भारती, राजदेव गोड़, नोहर भारती आदि मौजूद रहे।

0 Response to "लकवाग्रस्त युवती के हिरासत को लेकर माले मुखर, चौकी इंचार्ज के खिलाफ खोला मोर्चा, की कार्रवाई की मांग "
एक टिप्पणी भेजें