सोनभद्र की शान जुडवा भाइयों को वाराणसी के जिलाधिकारी ने किया सम्मानित,
सोनभद्र की शान जुडवा भाइयों को वाराणसी के जिलाधिकारी ने किया सम्मानित,
वाराणसी / सोनभद्र - परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 49 वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर वाराणसी मंडल में आयोजित दो दिवसीय बेहद रक्तदान शिविर एवं भजन संध्या के कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी मंडल एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण सदस्य अंबरीश सिंह भोला, वाराणसी के मुख्य जिला अधिकारी कौशल राज शर्मा द्वारा रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह में सोनभद्र के सुप्रसिद्ध गायक जुड़वा भाईयो द्वारा सोहर गीत भजन संध्या के कार्यक्रम से प्रसन्न होकर जुड़वा भाइयों को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र भेंट किया।
हिंदू युवा वाहिनी मंडल वाराणसी विकास प्राधिकरण सदस्य अमरीश सिंह भोला , वीडियो , एडीएम एसडीएम सहित तमाम अधिकारी गण व हिंदू युवा वाहिनी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे । इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी लोगों को बधाई दी।



0 Response to " सोनभद्र की शान जुडवा भाइयों को वाराणसी के जिलाधिकारी ने किया सम्मानित, "
एक टिप्पणी भेजें