चढ़ावे में कम जेवर आने पर दुल्हन ने शादी से कर दिया इन्कार
फतेहपुर/: ऐसे किस्से सुनने में आते हैं जिन्हें खबर या सुर्खियां बनने में देर नहीं लगती। किसी-किसी किस्से में तो यह भी देखने को मिलता है कि फेरे भी हो गए और ऐन मौके पर कोई न कोई पक्ष शादी से इन्कार कर देता है। अब ऐसा क्यों है इसके पीछे सबकी अपनी-अपनी वजह है। बहरहाल, इस खबर में हम बात कर रहे हैं यूपी के फतेहपुर में हुई शादी के दौरान घटित एक घटना की। दरअसल, यहां एक अजीब वाकया हुआ। चढ़ावे में कम जेवर आने पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया, ऐसा तब हुआ जब सभी बराती भोजन कर चुके थे। लेन-देन को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ एक-एक बराती क्रमश: विवाहस्थल से खिसकता गया। इतना ही नहीं शादी से इन्कार करने के बाद दूल्हे समेत तीन लोगों को वधू पक्ष ने बंधक बना लिया। शादी में घटित घटना रविवार को पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी रही।
ये है पूरा मामला: गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गांव से राम किशोर राजपूत के पुत्र दीपू की बरात शनिवार देर रात कोतवाली बिंदकी के चूरामन खेड़ा गांव बिना बैंडबाजे के पहुंची। बरात का यह हाल देख वधू पक्ष में कानाफूसी शुरू हो गई। बरातियों को खाना खिलाने के बाद वधू के पिता छोटेलाल राजपूत ने दूल्हे के पिता से चढ़ावे में लाए गए जेवरात दिखाने को कहा।
0 Response to "चढ़ावे में कम जेवर आने पर दुल्हन ने शादी से कर दिया इन्कार "
एक टिप्पणी भेजें