अनपरा-अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
अनपरा/सोनभद्र- पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं मादक पदार्थ पर रोकथाम अभियान के तहत अनपरा पुलिस शख्त नजर आ रही हैं
इस दौरान थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के निर्देशन पर आज अनपरा पुलिस ने मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर औड़ी मोड़ दुराशनी मन्दिर के समीप से दो अभियुक्त को धर दबोचा !
पकड़े गए अभियुक्त संजय सिंह उर्फ बब्लू पुत्र संग्राम सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी सुभाष नगर औड़ी के पास से 1.600 ग्रा0 अवैध गांजा एवं शुभम चन्द्रवंशी पुत्र रमाशंकर चन्द्रवंशी उम्र 20 वर्ष निवासी सुभाष नगर औड़ी के पास से 1.700 ग्रा0 बरामदगी करते हुए दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर मु0अ0सं0-83/21 धारा 8/20 के तहत भेजा जेल !
अभियुक्तों की गिरफ्तारी में उ0नि0 मनोज कुमार सिंह,उ0नि0 शिवचरण चौहान,हे0का0 उमाशंकर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही !
0 Response to "अनपरा-अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें