डीएवी रिहंद में सम्मान समारोह संपन्न
सवांददाता - सुभाष पाण्डेय
सोनभद्र - कहा गया है अगर कर्म अच्छे हैं तो फल कभी न कभी मिलते हैं ठीक इसी तर्क को आज सोनभद्र की प्रियंका शर्मा ने कर दिखाया है सोनभद्र के बीजपुर स्थित रिहंद डीएवी के प्रियंका शर्मा का सलेक्शन पीसीएस बिहार में हुआ जिसके बाद आज प्रियंका शर्मा के सम्मान में डीएवी रिहंद के प्रिंसिपल राजकुमार ने एक आयोजन किया जिसमें पीसीएस बिहार में चयन हुए प्रियंका शर्मा को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया !
वैसे तो कहा गया है सब कुछ किस्मत का खेल होता है लेकिन सब कुछ किस्मत पर छोड़ नहीं दिया जाता अगर कर्म अच्छे हैं तो फल कभी न कभी मिलते हैं ठीक इसी तर्क को आज सोनभद्र की प्रियंका शर्मा ने कर दिखाया है उन्होंने सोनभद्र के बीजपुर स्थित रिहंद डीएवी स्कूल में पढ़ाई की प्रियंका बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज थी प्रियंका का एक सपना था कि वह पीसीएस बनेंगी प्रियंका ने पढ़ाई पूरी होने के बाद पीसीएस की तैयारी की जब प्रियंका शर्मा का सलेक्शन बिहार पीसीएस में हुआ !
तो उनके पूरे परिवार के लोग खुशी से झूम उठे बताया जाता है कि प्रियंका शर्मा सामान्य परिवार है उनके पिता डीएवी रिहंद में कार्यरत हैं और उनकी माता कुशल गृहणी है प्रियंका शर्मा का सलेक्शन बिहार पीसीएस मे होने के बाद बाद आज डीएवी स्कूल में एक कार्यक्रम समारोह रखा गया जिसमें प्रिंसिपल राज कुमार ने प्रियंका शर्मा को शील्ड देकर बधाई दी साथ ही गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया प्रियंका शर्मा ने बताया कि इस कामयाबी के पीछे मेरे माता-पिता के साथ डीएवी रिहंद के समस्त गुरुजनों का सहयोग रहा है और उन्हीं के आशीर्वाद से आज यह मुकाम हासिल हुआ !
डीएवी रिहंद के प्रिंसिपल राजकुमार ने बताया कि हमारे लिए यह गौरव की बात है इसके पहले भी हमारे स्कूल से 1 दर्जन से ज्यादा बच्चे मेडिकल प्रोफेसन मे गए है और 100 से ज्यादा बच्चो का आई आई टी मे चयन हुआ है!
0 Response to "डीएवी रिहंद में सम्मान समारोह संपन्न"
एक टिप्पणी भेजें