सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
एक्शन में पुलिस:  गैंगस्टर के चार आरोपी गिरफ्तार, नौ के खिलाफ मुकदमा

एक्शन में पुलिस: गैंगस्टर के चार आरोपी गिरफ्तार, नौ के खिलाफ मुकदमा

सोनभद्र। अपराधियों की धरपकड़ एवं अपराध पर अंकुश के लिए सोमवार को एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत जहां पन्नूगंज पुलिस ने पिता-पुत्र सहित नौ के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। वहीं चोपन और रायपुर पुलिस ने गैंगस्टर के दो-दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। चोपन पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी प्रेम कुमार और राजकुमार को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।. वहीं मॉची पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी गुड्डू गुप्ता और अलगू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। उधर, पन्नूगंज पुलिस ने विभिन्न घटनाओं में संलिप्त तथा पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बने नौरंग यादव निवासी बघोता, थाना अधौरा, जिला भभुआ ,हाल पता सरईगढ़ थाना रायपुर, उसके पुत्र विंध्याचल यादव तथा खुर्शीद निवासी खुटहनियां थाना करमा, संजय निवासी खदरा, कन्हैया यादव निवासी तेनुआ थाना रायपुर, राजेश यादव निवासी बैरगाढ़ थाना चकरघट्टा, चंदौली, जसवंत, राजेंद्र निवासी बहोता, झूलन निवासी जमुनीपार थाना अधौरा, भभुआ, बिहार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

0 Response to "एक्शन में पुलिस: गैंगस्टर के चार आरोपी गिरफ्तार, नौ के खिलाफ मुकदमा"

एक टिप्पणी भेजें