सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
विधानसभा चुनाव को लेकर सपा के अनपरा नगर अध्यक्ष ने की बैठक

विधानसभा चुनाव को लेकर सपा के अनपरा नगर अध्यक्ष ने की बैठक


अनपरा/सोनभद्र/ 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय यादव के निर्देशन पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की बैठक अनपरा नगर अध्यक्ष गैवी नाथ यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन की मजबूत करते हुए विधानसभा चुनाव तैयारी को लेकर लोगो के साथ विचार विमर्श करते हुए कमेटी गठित किया गया। 

इस दौरान बैठक में उपाध्यक्ष लाटेन्स डिसूजा,रीता पाण्डेय,महासचिव असलम खान,कोषाध्यक्ष भोला गुप्ता 

- सचिव- विक्रम यादव,सवरे आलम,अंगद गिरी,मनोज तिवारी, त्रिभुवन सिंह,अवध किशोर सिंह, शेख शहजाद,सोनू,

- सदस्य- हाफिज फूलील,अजय कुमार सिंह,विजय यादव,सुरेंद्र यादव राहुल शर्मा,श्याम किशोर पासवान,गोपाल शर्मा,अरुण कुमार सिंह,एजाज अहमद,भूपेंद्र कुमार राय,रामचंद्र यादव,सोनू मनोनयन किया गया। 

बैठक को संबोधित करते अनपरा नगर अध्यक्ष गैवी नाथ यादव ने कहा कि कार्यकर्ता एवं समर्थक पार्टी के रीढ़ होते हैं इसलिए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी में जोड़ते हुए समस्याओं को लेकर संघर्ष करना होगा तथा किसान नौजवान कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांत एवं पार्टी के मुख्य संरक्षक मुलायम सिंह यादव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को जनता के बीच पहुंचाने तथा पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

0 Response to "विधानसभा चुनाव को लेकर सपा के अनपरा नगर अध्यक्ष ने की बैठक"

एक टिप्पणी भेजें