सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
अपना दल ने मनाई संस्थापक की जयंती, दिया एकजुटता का संदेश

अपना दल ने मनाई संस्थापक की जयंती, दिया एकजुटता का संदेश

 


सोनभद्र। अपना दल (एस) के जिलाकार्यालय पर अपना दल एस के प्रणेता स्व. डॉक्टर सोनेलाल पटेल की 71 वीं जयंती मनाई गई। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल एस व विधान परिषद सदस्य आशीष कुमार सिंह पटेल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए  डॉक्टर सोनेलाल पटेल के त्याग और बलिदान से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया, और उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने की बात कार्यकर्ताओं को बताई।

 सांसद पकौड़ी लाल कोल, दुद्धी विधायक हरिराम चेरो, लालगंज  विधायक राहुल कोल, अपना दल (एस) के जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव प्रभारी/राष्ट्रीय सचिव अभिषेक चौबे, दिनेश वियार राष्ट्रीय सदस्य अपना दल एस, मोहन कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य चुर्क, जिला कोषाध्यक्ष श्याम सुन्दर पटेल, अरुण कुमार, सतेंद्र जिला पंचायत सदस्य, नवनीत सिंह पटेल, विवेक कुमार पांडेय प्रदेश सचिव अपना दल (एस) (बौद्धिक मंच)/ जिला मीडिया प्रभारी, सन्तोष शुक्ला भाजपा जिला महामंत्री, प्रमोद पटेल, दयालु पटेल, महेश अग्रहरि, उदित रवानी, अनवर ख़ान, सुजीत पटेल पूर्व प्रधान कतवरिया, मीनू  चौबे, अंजली पटेल आदि उपस्थित थे।

 


Related Posts

0 Response to "अपना दल ने मनाई संस्थापक की जयंती, दिया एकजुटता का संदेश"

एक टिप्पणी भेजें