सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
 उत्पादन निगम के एम डी ने अनपरा परियोजना का किया निरीक्षण

उत्पादन निगम के एम डी ने अनपरा परियोजना का किया निरीक्षण

 उत्पादन निगम के एम डी ने अनपरा परियोजना का किया निरीक्षण                                       


अनपरा। उत्तर प्रदेश राज्य विधुत उत्पादन निगम के एमडी पी गुरु ने तकनीकी निदेशक अजित तिवारी के साथ शनिवार की देर सायं 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये शनिवार की देर सायं लगभग 7 बजे अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की अनपरा डी तापीय परियोजना की लगभग 20 महीने से बन्द सातवी इकाई के कार्यो की प्रगति की जानकारी के  साथ ही  उत्पादन व परियोजना की सुरक्षा सहित अन्य जानकारी अधिकारियों से ली। इस अवसर पर अनपरा तापीय परियोजना के सीजीएम आर के श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बता दे किअनपरा पावर प्लांट रिहंद जलाशय के तट पर ग्राम अनपरा के पास स्थित है जो जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) में है। यह रिहांद बांध से लगभग 34 किमी दूर पीपरी-सिंगरौली रोड पर स्थित है एवं वाराणसी से 200 किमी है। वाराणसी हवाई/रेल एवं रोड मार्ग द्वारा प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।

0 Response to " उत्पादन निगम के एम डी ने अनपरा परियोजना का किया निरीक्षण "

एक टिप्पणी भेजें