सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
भारतीय मजदूर संघ सोनभद्र  की सभी यूनियन द्वारा सामूहिक  रूप में मनाया गया स्थापना दिवस  :

भारतीय मजदूर संघ सोनभद्र की सभी यूनियन द्वारा सामूहिक रूप में मनाया गया स्थापना दिवस :

 भारतीय मजदूर संघ सोनभद्र  की सभी यूनियन द्वारा सामूहिक  रूप में मनाया गया स्थापना दिवस  :


-

अनपरा। भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस का कार्यक्रम बृहद रूप में उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ कार्यालय सेक्टर  नंबर 8 ओबरा पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।        वक्ताओं ने उपस्थित जनसभा को बताया कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना शुन्य से सृष्टि रचना तक का संकल्प था इसकी स्थापना का उद्देश्य था मजदूर क्षेत्र में एक ऐसे श्रमिक संगठन का गठन करना जो मजदूरों का, मजदूरों द्वारा, मजदूरों के लिए.... सिद्धांत पर राष्ट्रहित !उद्योग हित!! व मजदूर हित !! के लिए कार्य करें हर प्रकार के बाहरी  प्रभाव सरकार और राजनीतिक दलों का प्रभाव व्यक्तिगत नेतागिरी व विदेशी विचारधारा के प्रभाव से मुक्त होकर राष्ट्र हित के अंतर्गत स्वतंत्र स्वायत्त रूप से संगठनात्मक तथा आंदोलनात्मक गतिविधियों का संचालन करें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं तथा भारतीय अर्थ चिंतन भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार लेकर चले भारतीय मजदूर संघ वर्ग संघर्ष जैसे साम्यवादी विचार को नहीं मानता उसका मानना है कि सभी भारत माता के सपूत और संताने हैं वर्ग संघर्ष नहीं अपितु अन्याय शोषण आर्थिक व सामाजिक विषमता के विरुद्ध संघर्ष इसे मान्य है यह संघर्ष वादी अथवा सामान्य वादी ना होकर संघर्ष समन्वय छम है जहां संघर्ष की आवश्यकता होगी वहां संघर्ष जहां समन्वय की आवश्यकता होगी वहां समन्वय। नियोजक और सरकार यदि विरोध करें तो यह भी विरोध करेगा और अगर वह सहयोग करें तो यह भी सहयोग करेगा भारतीय मजदूर संघ ने इसके प्रति उत्तरीत सहयोग रेस्पॉन्सिव काेऑपरेशन का नाम दिया है और इसको वह सरकार को इसे अपनाने का आह्वान किया राष्ट्र का औद्योगिकरण उद्योगों श्रमिकी करण तथा श्रमिकों का राष्ट्रीयकरण इन 3 सूत्रों में भारतीय मजदूर संघ पूजी श्रम का मान  - कीमत दोनों एक समान , देश के हित में करेंगे - काम काम के लेंगे पूरे दाम , बी एम एस की क्या पहचान - त्याग तपस्या और बलिदान‌ भारतीय मजदूर संघ का निर्माण शून्य से हुआ तब भारतीय मजदूर संघ के पास ना कोई यूनियन ना कोष ना कार्यालय ना ही कोई कार्य करता था और विरोधी संगठनों सरकार व सत्ता प्रतिष्ठानों द्वारा इस नवोदित संगठन को प्रारंभ में ही कुचल देने की घोषणा की गई थी इन सब के बावजूद 66 वर्ष की सफल शक्ति संगठन यात्रा के पश्चात भारतीय मजदूर संघ देश में कार्यरत सभी विरोधी संगठनों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान पर सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन बन गया कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा एवं संचालन शाखा सचिव अंबुज कुमार ने किया । वक्ताओं में प्रमुख रूप से   भारतीय मजदूर संघ उ प्र के प्रदेश मंत्री  अरुण कुमार दुबे ,  विभाग प्रमुख मिर्ज़ापुर क्षेत्र भारतीय मजदूर संघ बी डी विश्वकर्मा जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ  श्री आर पी पांडे ,  शशिकांत श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ रहे । 

निलेश सिंह जी बेचू लाल जी दशा राम यादव रमेश जी अनिल सिंह जी मनोज सिंह , अरविंद सिंह  एनके सिंह कैलाश नाथ मृणाल पाल पाल जी ने  भी अपने विचार रखे एवं कार्यक्रम में श्रीजीत ई, दीपू गोपीनाथन, श्रीकांत गुप्ता ,गौरी शंकर मंडल, रामउजागीर, अंकित श्रीवास्तव, दिनेश कुमार चौरसिया,राजीव दुब सुनील पाल ,शिव शंकर, अंकित श्रीवास्तव, अश्विनी राहुल ,अनमोल सिंह, बलवंत राय, गोपाल गिरी श्याम कुमार गुप्ता ,देवानंद ,आफताब, लोकेश जी, दिनेश सिंह ,ए एन राय ,अरुण भट्टाचार्य इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता बीना , ककरी , रेणुसगर , रेणुकूट , कृष्णशिला , डाला आदि स्थानों से पहुँचे कर कार्यक्रम को बृहद रूप से सफलता दिलाई ।

0 Response to "भारतीय मजदूर संघ सोनभद्र की सभी यूनियन द्वारा सामूहिक रूप में मनाया गया स्थापना दिवस :"

एक टिप्पणी भेजें