सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
अपडेट  सोनभद्र के नगवा ब्लाक में सपा कार्यकर्ताओं का बवाल, पुलिस से हुई भिड़ंत, कई घायल

अपडेट सोनभद्र के नगवा ब्लाक में सपा कार्यकर्ताओं का बवाल, पुलिस से हुई भिड़ंत, कई घायल

 सोनभद्र के नगवा ब्लाक में सपा कार्यकर्ताओं का बवाल, पुलिस से हुई भिड़ंत, कई घायल 






                                       अनपरा। सोनभद्र के नगवा ब्लाक प्रमुख चुनाव में शनिवार को मतदान के दौरान सपा व भाजपा प्रत्याशी के बीच काटे की टक्कर देखी गई। 3 मत से भाजपा के प्रत्याशी ने जैसे ही जीत दर्ज की है सपा उम्मीदवार व उनके समर्थकों ने  हंगामा शुरू कर दिया तथा सरकार विरोधी नारे लगाने के साथ पुलिस प्रशासन पर पथराव शुरू कर दिया।  बता दें की नगवा ब्लाक में ब्लाक प्रमुख का परिणाम आने के बाद उग्र हुए सपा समर्थकों ने जमकर बवाल काटा। पत्थरबाजी में एक पुलिसकर्मी का सिर फट गया। एक भाजपा नेता सहित कई घायल हो गए। कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई राउंड फायरिंग और आंसू गैस छोड़नी पड़ी, तब जाकर किसी तरह स्थिति नियंत्रित हुई। शाम 4:30 बजे तक रुक-रुक कर पत्थरबाजी होती रही।तनाव की स्थिति देख इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। प्रतिष्ठा परक सीट होने के कारण यहां सुबह से ही तनाव की स्थिति बनी हुई थी। शाम चार बजे परिणाम घोषित हुआ। इसके बाद विजयी हुए भाजपा प्रत्याशी आलोक सिंह को पुलिस के लोग अपनी सुरक्षा में मतदान बक्से वाले वाहन में ले जाने लगे। तभी ब्लॉक परिसर से बाहर आए सपा प्रत्याशी के एजेंट ने सपा समर्थकों को जानकारी दी कि उसके सामने वोटों की गिनती नहीं की गई है और एतराज पर उसे बाहर कर दिया गया है।  इससे आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने बवाल शुरू कर दिया।  किसी तरह पुलिस ने प्रत्याशी आलोक और वहां मौजूद अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पथराव की चपेट में आने से मौके पर मौजूद माची थाने में तैनात सिपाही सुनील सिंह का सर फट गया। पत्थर बाजों ने वाहनों में भी तोड़फोड़ की। पत्थर मारकर कई गाड़ियों का शीशा तोड़ दिया गया। संजय जायसवाल का सर फट गया। पूर्व राबर्ट्सगंज नपा चेयरमैन कृष्ण मुरारी को भी हल्की चोट आई। किसी तरह वहां से वह लोग बचकर निकले। इसी तरह कुछ और लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है। हालात इस कदर बेकाबू हो गया कि पुलिस को 15 से 20 राउंड फायरिंग करनी पड़ी और 5 से 6 आंसू गैस छोड़ने पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आधे घंटे से भी अधिक समय तक बवाल बना रहा।

0 Response to "अपडेट सोनभद्र के नगवा ब्लाक में सपा कार्यकर्ताओं का बवाल, पुलिस से हुई भिड़ंत, कई घायल "

एक टिप्पणी भेजें