सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
डीएम एवं एसपी द्वारा नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क तथा पुलिस सहायता केन्द्र का किया गया उद्घाटन

डीएम एवं एसपी द्वारा नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क तथा पुलिस सहायता केन्द्र का किया गया उद्घाटन

(मनोज कुमार सोनी)

शक्तिनगर(सोनभद्र)। शक्तिनगर में  नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क तथा पुलिस सहायता केन्द्र का किया गया उद्घाटन।जिलाधिकारी सोनभद्र अभिषेक सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा दिनांक 28.08.2021 दिन शनिवार को शक्तिनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत मध्य प्रदेश सीमावर्ती इलाके में तथा खड़िया बाजार में नवनिर्मित पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन किया गया। इसके अतिरिक्त शक्तिनगर थाना परिसर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्पडेस्क का भी उद्घाटन किया गया। 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि नवनिर्मित महिला हेल्पडेस्क एवं सहायता केन्द्र का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का निस्तारण करना है। इससे जनता के लिये पुलिस से संवाद करना तथा उनके अपनी समस्याएं बताने के लिये सुगम होगा तथा आवश्यकतानुसार उन्हें त्वरित सहायता मिल सकेगी जिससे कि उनकी समस्याओं का समय से निस्तारण किया जा सकेगा । महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से बालिकाओं / महिलाओं की समस्याओं को सुना जायेगा तथा इसके साथ ही साथ उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों तथा अन्य सरकारी सेवाओं के सम्बंध में जानकारी देते हुए जागरुक किया जायेगा।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी पिपरी विजय शंकर मिश्र शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार मिश्र, उप निरीक्षक संतोष यादव, महिला आरक्षी किरण यादव, गुड़िया गौड़, ग्राम प्रधान विजय गुप्ता, कोटा ग्राम प्रधान प्रमोद तिवारी, चिल्काडाँड़ ग्राम प्रधान हीरालाल, ग्राम प्रधान चंदुआर योगेंद्र भारती,आशीष चौबे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्ति मौजूद रहे ।

0 Response to "डीएम एवं एसपी द्वारा नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क तथा पुलिस सहायता केन्द्र का किया गया उद्घाटन"

एक टिप्पणी भेजें