सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
मिशन शक्तिः महिलाओं बच्चों के लिए संचालित कार्यक्रमों योजनाओं की दी जानकारी

मिशन शक्तिः महिलाओं बच्चों के लिए संचालित कार्यक्रमों योजनाओं की दी जानकारी


सोनभद्र। मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारंभ तहसील दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. अमित पाल शर्मा के अध्यक्षता में की गई।

उप जिलाधिकारी रमेश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी, राम बाबू त्रिपाठी ने मिशन शक्ति से जुड़ी जरूरी जानकारियां भी और शासन से मिले निर्देश के क्रम में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। मिशन शक्ति का बुकलेट वितरित कर कार्यक्रम को गति दी गई।

 


महिला कल्याण अधिकारी नीतू सिंह  ने मिशन शक्ति के अंतर्गत  महिलाओ और बालिकाओं के  लिए विभाग द्वारा संचालित  योजना के बारे मेंं जानकारी दी।

 आंगनबाड़ी केन्द्र मल्देवा, दुद्धी में भी कार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थियों को , मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, 181,112,100,1098,1090,108 , महिला परख योजनाओ की जानकारी दी गई। साथ ही महिला कल्याण द्वारा संचालित आश्रय गृहों  स्वधार  गृह, बालक-बालिका गृह, शिशु गृह की भी जानकारी दी गई।

महिला कल्याण विभाग से बाल संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, महिला कल्याण अधिकारी, नीतू सिंह .परामर्शदाता सुधीर कुमार शर्मा आदि  उपस्थित रहे।-

0 Response to "मिशन शक्तिः महिलाओं बच्चों के लिए संचालित कार्यक्रमों योजनाओं की दी जानकारी"

एक टिप्पणी भेजें