सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
मिशन शक्ति तृतीय फेज की हुई शुरुआत:मेगा इवेंट के जरिए देंगे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ.. का संदेश,   जानिए और क्या-क्या है खास...।

मिशन शक्ति तृतीय फेज की हुई शुरुआत:मेगा इवेंट के जरिए देंगे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ.. का संदेश, जानिए और क्या-क्या है खास...।


मिशन शक्ति तृतीय फेजः मेगा इवेंट के जरिए देंगे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ.. का संदेश,  किशोरियों-बच्चों के हक की करेंगे बात, वन विंडो कैंपस के जरिए देंगे योजनाओं का लाभ.

सोनभद्र । मिशन शक्ति के तीसरे फेज में मेगा इवेंट के जरिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया जाएगा। प्रत्येक सप्ताह कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित कर अभियान को रोचक बनाने के लिए दिसंबर तक की रूपरेखा तय कर दी गई है। सात अगस्त को  ‘हक़ की बात-जिलाधिकारी के साथ’ से इवेंट की शुरुआत होगी। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव वी हेकाली झिमोमी की तरफ से जिलाधिकारी के साथ ही जिला प्रोबेशन विभाग, महिला कल्याण विभाग, बाल संरक्षण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शुक्रवार को इसको लेकर संबंधित महकमों के लोग जरूरी तैयारियों में जुटे रहे।                                         ----प्रत्येक 15 दिवस पर ‘‘स्वावलंबन कैंप” लगा देंगे योजनाओं का लाभ:       योजना को रोचक बनाने के साथ ही महिलाओं-बच्चों के लिए लाभपरक बनाने के लिए प्रत्येक 15 दिवस पर  ‘‘स्वावलंबन कैंप” लगाए जाएंगे। इसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित पेंशन योजना, उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि से लाभान्वित किया जाएगा। मौके पर ही  जरूरी औपचारिकताओं की पूर्ति के लिए वन विंडो कैंपस की सुविधा दी जाएगी। कैंप में संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे,  ताकि योजनाओं के आवेदन, सत्यापन और स्वीकृति की प्रक्रिया वहीं पूर्ण कर ली जाए।इससे  अधिक से अधिक महिलाएं, बच्चे लाभान्वित हों,  इसके लिए ग्राम प्रधानों की भी मदद ली जाएगी।                         ---ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक कर तैयार करेंगे लाभार्थियों की सूचीः  कैंप की तिथि के ठीक एक दिन पहले प्रधान ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक लेंगे। इसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित पेंशन योजना, उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों का चिन्हांकन कर उन्हें कैंप तक पहुंचाने की भी व्यवस्था की जाएगी।                          
---कन्या जन्मोत्सव, रक्षा उत्सव और ‘हक़ की बात जिलाधिकारी के साथ’ जैसी  गतिविधियों से देंगे नारी सशक्तिकरण को बढ़ावाः                                         ---इन कार्यक्रमों पर होगा विशेष फोकस: 
  ‘हक़ की बात-जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम में यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक हिंसा, दहेज़ हिंसा जैसे मुद्दों पर संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझाव और सहायता जैसे मसलों पर जोर दिया जाएगा और इसके लिए  दो घंटे के पारस्परिक संवाद का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से डीएम के नेतृत्व एवं ब्लाक व ग्रामसभा स्तर पर अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में किया जाएगा।  वहीं ‘कन्या जन्मोत्सव’,  रक्षा उत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया जाएगा।  ‘‘प्रधान सम्मेलन‘‘, ग्राम पंचायत स्तर पर ‘  महिलाओं और बच्चों से संबंधित विभिन्न विषय आधारित ‘नुक्कड़ नाटक‘‘ भी क्रमवार मंचित कराए जाएंगे। ग्राम पंचायतों में  डिजिटल या एनलॉग ‘गुड्डा-गुड्डी बोर्ड’ की भी स्थापना कराई जाएगी।                                       ----जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों की भूमिका में दिखेंगी महिलाएं-बालिकाएंः उपरोक्त कार्यक्रमों को अगस्त और सितंबर में प्राथमिकता दी जाएगी। अक्टूबर माह में   इवेंट ‘‘नायिका” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बालिकाएं और महिलाएं विभिन्न जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका में दायित्वों का सांकेतिक निर्वहन करती नजर आएंगी।           इसी तरह नवंबर  में अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस के अवसर पर ‘‘मेधावी छात्राओं और जेंडर चैंपियन का सम्मान” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें हाईस्कूल व इंटर की 10-10 मेधावी छात्राओं को 5000-5000 का नकद पुरस्कार, 12वीं कक्षा में जनपद में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा, जिसने आगे की पढ़ाई जारी रखी हो को 20 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। जेंडर चैम्पियंस, खेलों, विशिष्ट कलाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कम से कम 10 महिलाओं, 10 बालिकाओं और 10 बालकों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। दिसंबर में इवेंट ‘‘अनंता‘‘ के जरिए समाज में जागरूकता लाने वाली प्रेरक महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया जाएगा।
--- कार्यक्रम को रोचक और प्रेरक बनाने पर होगा जोरः  महिला कल्याण अधिकारी नीतू यती सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति के तीसरे चरण के तहत जो भी निर्देश मिले हैं उसके क्रम में जरूरी तैयारियां भी की जा रही हैं, जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों से भी दिशा निर्देश लिया जा रहा है। कार्यक्रम रोचक और प्रेरक बने इस पर फोकस बना रहेगा।-

0 Response to "मिशन शक्ति तृतीय फेज की हुई शुरुआत:मेगा इवेंट के जरिए देंगे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ.. का संदेश, जानिए और क्या-क्या है खास...।"

एक टिप्पणी भेजें