सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
अनपरा-भाजपा नेता ने मारपीट व छिनैती की घटना को बताया राजनीतिक साजिश

अनपरा-भाजपा नेता ने मारपीट व छिनैती की घटना को बताया राजनीतिक साजिश

अनपरा। सोनभद्र- रेनुसागर पुलिस चौकी परिक्षेत्र स्थिति रेनुसागर कालोनी निवासी मा बेटे की पिटाई व छिनैती के मामले को भाजपा नेता प्रमोद शुक्ला ने इस घटना को राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि यह उनके विरोधियो द्वारा किया गया कृत्य है। उस घटना से उनका और उनके परिवार का कोई लेना देना नही है। बता दे कि रेनुसागर कालोनी एल टाइप 27/9 परिसर निवासी दीपक कुमार पुत्र राजित कुमार चौधरी ने  बुधवार को आरोप लगाया था कि रेनुसागर निवासी  भाजपा नेता प्रमोद शुक्ला ने उन्हें और उनकी माँ को मिठ्ठू रेनुसागर गेट पर बुलाकर जबरजस्ती जमीन लिखवाने की कोशिश की जब वह जमीन नही लिखे तो प्रमोद शुक्ला  सपरिवार मिलकर उन्हें और उनकी माँ को बुरी तरह  मारा पीटा। इस दौरान उनके माँ के गले की सोने की चैन और कान की बाली और बाइक जबरजस्ती छीन लिया गया। इस मामले में आरोपित भाजपा नेता प्रमोद शुक्ला से वार्ता की गयी तो उन्होंने ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति एवं महिला द्वारा हमारे ऊपर मारपीट एवं छिनैती का मनगढ़ंत कहानी बना झूठा आरोप प्रत्यारोप लगाकर मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

2 Responses to "अनपरा-भाजपा नेता ने मारपीट व छिनैती की घटना को बताया राजनीतिक साजिश "

  1. Ye ek saf suthre chhvi vole samaj sevi logo ko badnam karne ki koshis ki ja rahi h pramod Shukla ji garib ashay hogo ki madat karne Vale h ye baat vipachhi logo ko achhi nhi lagi jiski vajah se inki chhivi ko badnam karne ki koshis ki ja rahi h aur aise log jo kisi ki chhavi ko badnam karte h aur paiso ke liye kisi par eljam laga sakte h aise logo par sakt karyvayi honi chahiye Jay Hind

    जवाब देंहटाएं
  2. Yah sapaiyo ki niyati ban gai hai. Kisi ki chhabi ko badnam karne me lage logo ko kadi saja milni hi chahiye

    जवाब देंहटाएं